Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वृक्षारोपण के साथ आग में झुलसे वृक्षों की सिंचाई कर पुनर्जीवित करने का किया प्रयास

ठाणे [ युनिस खान ] वृक्षारोपण के साथ साथ उन्हें बचना भी है हम सबका कर्तव्य है। हमारे जीवन के लिए पर्यावरण की रक्षा अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हर व्यक्ति के लिए जरुरी है। आज आग में झुलसे कुछ वृक्षों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।
           शिवशांति व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने वृक्षारोपण व पहले लगाये वृक्षों की सिंचाई के बाद अपने संबोधन में कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ उन्हें अपने परिवार का सदस्य समझकर उनकी रक्षा भी करनी चाहिए। संस्था द्वारा आज 119 वां वृक्षारोपण अभियान संपन्न किया गया। जिसमें लगभग 250 वृक्षों को मानव श्रृंखला बना कर उनकी वृद्धि के लिए खाद व पानी दिया गया। आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में बच्चों के साथ आई महिलाओं ने संस्था के कार्यों पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  संस्था का कार्यक्रम सुबह की सैर करने आने वालों को आकर्षित करने लगा है। इस अवसर पर संस्था के सचिव गजेन्द्र तोमर , रंजीत (बादल) सिंह, दीपक सिंह, मनोज यादव , गोपाल ठाकुर, रोहित सिंह, सुधांशु सिंह, मनीष सिंह, विशाल शेडगे और रूद्र व संस्कार परिवार ने श्रमदान कर वृक्षों की सिंचाई किया।  सचिव तोमर ने कहा कि संस्था निःस्वार्थ भाव से पर्यवरण  संवर्धन व संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर रही है। वहीँ कुछ शरारती तत्वों ने घास में आग लगा दिया जिससे वृक्षों को नुकसान हुआ है। आज उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के लिए आज आचार्यों के द्वारा हुआ भूमिपूजन 

Aman Samachar

टीकाकरण के साथ आरटीपीआर और एंटीजन परीक्षण बढ़ाने का आयुक्त ने दिया सुझाव

Aman Samachar

एसजेवीएन ने चौबीसों घंटे (आरटीसी) बिजली की आपूर्ति के लिए उत्पादों के विकास के लिए पीटीसी इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

कारदेखो ने अक्षय कुमार के साथपेश किया नया एड कैम्पेन ‘सपना रे’

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने दूसरी तिमाही के टॉपलाइन में तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर 18% की वृद्धि दर्ज की

Aman Samachar

यूपीएससी प्रतिस्पर्धा में राज्य की प्रथम डा कश्मीरा संखे का मनपा आयुक्त ने किया स्वागत

Aman Samachar
error: Content is protected !!