Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग विकलांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग विकलांग लड़की के साथ उसके सगे चाचा द्वारा ही बलात्कार करने की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसकी जानकारी मिलने तक पीड़ित युवती के परिजनों ने भिवंडी तालुका पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस ने चाचा पर पोक्सो एक्ट एवं भादंवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
           मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के गांव में विकलांग नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ रहती है.उसी गाँव में उसका चाचा भी रहता है। कुछ दिन पहले चाचा ने अपने नाबालिग व विकलांग भतीजी के साथ बलात्कार किया। किन्तु विकलांग होने के कारण वह डरी व सहमी हुई थी। उसके परिजनों ने डर का कारण पूछा तब जाकर उसने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पीड़ित को लेकर भिवंडी तालुका पुलिस थाना पहुंचें और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

सिडबी और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने एमएसएम को समर्पित भारत का पहला सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स सिडबी-डी एंड बी स्पेक्स किया लॉन्च 

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

रसोई गैस दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया आन्दोलन

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

Aman Samachar

धोखादायक स्थान में रहने वाले परिवारों को स्नाथानान्त्रित किया जाए – शम्भुराज देसाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!