Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा में एक केंद्र पर एक दिन में 10010 लोगों का वैक्सीनेशन करने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में एक ही केंद्र पर 10,010 कोरोना टीकाकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह पहली बार है जब एक ही समय में एक ही केंद्र पर इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा को विशेष रूप से बधाई दिया है।
राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री  एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में सांसद डा  श्रीकांत शिंदे, महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त विपिन शर्मा की पहल से “वैक्सीन फेस्टिवल” का आयोजन किया गया। दिवा प्रभाग समिति अध्यक्षा सुनीता मुंडे, नगर सेविका दर्शना म्हात्रे , दीपाली भगत, अंकिता पाटिल, नगर सेवक रमाकांत मढवी , शैलेश पाटिल, अमर पाटिल, दीपक जाधव ने विशेष प्रयास किया।
सांसद डा शिंदे, महापौर म्हस्के और मनपा आयुक्त डा शर्मा ने टीकाकरण उत्सव का उद्घाटन किया। नगर सेवकों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुए टीकाकरण महोत्सव में नागरिकों का अच्छा समर्थन मिला।  दो सत्रों में आयोजित इस टीकाकरण महोत्सव में रात नौ बजे तक कुल 10 हजार 10 टीकाकरण का कार्य पूरा किया गया।
ठाणे मनपा आयुक्त डा शर्मा के मार्गदर्शन और स्थानीय नगर सेवकों के सहयोग से आज स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों और रोग निरीक्षकों द्वारा अनुशासित तरीके से टीकाकरण किया गया। एक ही समय में 10,010 नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध कराने पर संतोष व्यक्त करते हुए दिवा के नागरिकों ने महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

पावरलूम नगरी में ब्रांडेड मिल के नकली कपडे जब्त

Aman Samachar

पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड से बनाएं दुनिया घूमना आसान

Aman Samachar

अलग अलग घटनाओं में तैरने गए तीन लड़कों समेत चार लोगों की मौत से आज का दिन काला रविवार बन गया 

Aman Samachar

विशेष टीकाकरण सत्र में 53 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली बूस्टर डोज 

Aman Samachar

जीरो प्लास्टिक स्टार्ट विद मी अभियान में 4134 विद्यार्थियों से 1281 किलो प्लास्टिक तुकडे एकत्रित

Aman Samachar

सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह के उर्स में हज़ारों श्रद्धालुओं की शिरकत, मांगी अमन-ओ-सलामती की दुआएं

Aman Samachar
error: Content is protected !!