Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद में दुकानदार पर हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

भिवंडी [ युनिस खान ] शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक दुकानदार से चार लोगों का विवाद होने पर चाकू से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। हमले से बुरी तरह घायल दुकानदार ने 4 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर  आजादनगर स्थित हलीम नगर पहाड़ी पर कपड़ा सिलाई करने वाले दुकानदार सलीम शकील खान 45) ने अपने दुकान के सामने ड्रम में पानी भर कर पीने के लिए रखा था। क्षेत्र में रहने वाले गुडडू, उस्मान, रिजवान व चांद आकर ड्रम से पानी निकाल कर हाथ-मुँह धोने लगे। सलीम खान के भाई शरीफ ने हाथ-मुँह धो रहे चारों लोगों को मना किया। मना करने से नाराज रिजवान सहित अन्य दोस्तों ने सलीम खान व उसके भाई शरीफ पर चाकू से हमला कर  गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। चाकू के हमले से सलीम खान जख्मी हो गया है जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शांतिनगर पुलिस ने शिकायत के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ भादंवि कलम 324, 323, 504,  34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक रविन्द्र पाखरे कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत निर्माण के मुद्दे पर महापौर ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर स्पष्टीकरण माँगा

Aman Samachar

आइए चुनौतियों का सामना करें, आपदा पीड़ितों में नई आशा का संचार करें- देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा अपनी विरासत को सभाले हुए देश के अग्रणी शहरों में अपना मुकाम बनाया – मंदाताई म्हात्रे  

Aman Samachar

 सीडी देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान की यूपीएससी प्री-प्रैक्टिस परीक्षा में उत्साहजनक उपस्थिति 

Aman Samachar

 नरवीर तानाजी लोक गणेशोत्सव मंडल की स्वास्थ्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

नवरात्रि में सभी जाति , सर्वधर्म की एकता का प्रतीक बना इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल

Aman Samachar
error: Content is protected !!