Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

  डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल्स का हिस्सा बना आदित्य ज्योत हॉस्पिटल, आईकेयर चेन का 100 वां अस्पताल 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पद्म श्री प्रो. डॉ. एस. नटराजन द्वारा शुरू किए गए व मुंबई की लीडिंग आई केयर फेसिलिटीज (आंखों के अस्पताल) में शुमार, आदित्य ज्योत हॉस्पिटल का डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल्स के साथ विलय हो गया है। इसी के साथ ही ये डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल चेन का 100वां अस्पताल बन
गया है।

         डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की शुरुआत, 1957 में चेयरमैन प्रो. अमर अग्रवाल ने की थी। वह आईकेयर के क्षेत्र के लीजेंड हैं और कई महत्वपूर्ण सर्जिकल इनोवेशंस के लिए जाने जाते हैं। डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल्स का भारत और अफ्रीका में फैले 100 अस्पतालों का नेटवर्क है। 11 देशों और भारत के 10 से अधिक राज्यों में ग्रुप की मौजूदगी है। उनके पास 400 से अधिक ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और 4000 कर्मचारियों की मजबूत टीम है। उन्होंने 12 मिलियन से अधिक मरीजों का इलाज किया है। वे न सिर्फ क्वालिटी आईकेयर मुहैया कराते हैं, बल्कि ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट और इससे जुड़े हुए क्षेत्रों में एकेडमिक और रिसर्च प्रोग्राम्स भी चलाते हैं। देश भर में इस चेन का तेजी से विस्तार हो रहा है और सिर्फ पिछले पांच सालों में इसके नेटवर्क में 60 से अधिक अस्पताल जोड़े गए हैं।

 प्रोफेसर डॉएस नटराजन द्वारा शुरू किया गयाआदित्य ज्योत आई हॉस्पिटलसेंट्रल मुंबई के बीचवडाला में स्थित एक 4 मंजिला अस्पताल है। मुंबई का पहला एनएबीएच मान्यता प्राप्त यह आईहॉस्पिटल उन कुछ अस्पतालों में शुमार है जहां एक छत के नीचे आईकेयर की सभी स्पेशियालिटीज(सुविधाएंउपलब्ध हैंजो क्रॉस कंसल्टेशन को आसान और सुगम बनाती हैं। आदित्य ज्योत आई हॉस्पिटल में बेसिक और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट्स और सर्जरीज दोनों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। आदित्य ज्योत आई हॉस्पिटलको लगातार सबसे विश्वसनीय अस्पतालों में से एक माना जाता रहा है। यह मुंबई शहर के टॉप हॉस्पिटल्स में शुमार है थर्ड जेनरेशन ऑप्थाल्मोलॉजिस्टप्रोडॉएसनटराजन  को दुनिया में विट्रो रेटिनल सर्जरी के क्षेत्र में एक अथॉरिटी माना जाता है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 60,000 से अधिक रेटिना सर्जरी की है और दुनिया भर में 60+ से अधिक रेटिना सर्जन्स को प्रशिक्षित किया है। उन्हें विट्रो रेटीनल में पायोनियर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को सामने लाने का श्रेय हासिल है। वह अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट्स की तरफ से रेटिना हॉल ऑफ फ़ेम में एक चार्टर इंडक्टी हैं। अब वे अग्रवाल ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स की विट्रो रेटिना सर्विसेस के चीफ होंगे।

संबंधित पोस्ट

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने महावितरण कार्यालय के सामने आन्दोलन कर बिजली बिल की होली जलाया 

Aman Samachar

सरपंच अरविन्द मिरकुटे के हाथो समाजसेवी राजेश गुप्ता का सत्कार

Aman Samachar

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

आधी रात के समय गाँवों के आसमान में ड्रोन उड़ने की घटाओं से ग्रामीणों में हडकंप 

Aman Samachar

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

Aman Samachar

कराडी पथ को शैक्षिक संसाधनों के लिए लंदन बुक फेअर से अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार मिला

Aman Samachar
error: Content is protected !!