Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

हुक्का पार्लर में उपयोग होने वाला 9 करोड़ रूपयेका निकोटीन युक्त फ्लेवर जब्त 

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर व आसपास के इलाकों में अवैध तरीके से चलने वाले हुक्का पार्लर में निकोटीन युक्त फ्लेवर इस्तेमाल किया जाता है। अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लरो से युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही है। गुप्त सूचना के आधार पर  भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारीयों ने गोदाम में छापामार कर 9 करोड़ 36 लाख 78 हजार 520 रुपये कीमत का प्रतिबंधित निकोटीन युक्त ‘अफजल’ और ‘सॉक्स हर्बल’ नामक फ्लेवर जब्त किया है। 

 

                 गौरतलब हो कि भिवंडी क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने बताया कि 6 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचनानुसार नारपोली पुलिस स्टेशन अंर्तगत स्थित धामणकर नाका के पास अल्लाफ अत्तरवाला की दुकान पर छापामार कर राज्य में प्रतिबंधित हुक्का पार्लर के कुल 57 विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर 8940 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया था। नारपोली पुलिस ने इस  मामले में गुनाह मामला दाखिल किया है। मुखबिर  से मिली दोबारा जानकारी पर दापोडा ग्राम पंचायत सीमा अंर्तगत हरीहर कंपलेक्स के हाय स्ट्रीट इम्पेक्स लिमिटेड मुंबई के कंपनी के 3 गोदाम पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र जाधव, पुलिस उप निरीक्षक शरद बरकड़े, पुलिस कर्मचारी अनिल पाटिल, सुधाकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, देवानंद पाटिल, श्रीधर हुडेकरी, पुलिस नाईक रंगनाथ पाटिल, प्रमोद धाडवे, सचिन जाधव, साबिर शेख, किशोर थोरात, वसंत गवारे, सचिन सोनवणे,भावेश घरत आदि ने छापेमारी कर गोदाम में रखा निकोटीन युक्त अफज़ल हुक्का फ्लेवर के कुल 2862 बॉक्स जब्त कर लिया।  जिसकी बाजार में कीमत 8 करोड़ व 42 लाख 49 हजार 610 रुपये है। सॉक्स हर्बल फ्लेवर’ के 375 बॉक्स की बाजार में कीमत  94 लाख 28 हजार 910 रुपये कुल 9 करोड़ 36 लाख 78 हजार 520 का माल जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक माने ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि अफजल हुक्का फ्लेवर’ और ‘सॉक्स हर्बल हुक्का फ्लेवर’ दोनों साॅक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नरीमन पांइट, मुंबई की कंपनी में उत्पादन तथा निर्यात किया जाता है। कंपनी द्वारा बनाया गया निकोटीन से भरा ‘अफजल हुक्का फ्लेवर’ भिवंडी शहर क्षेत्र, ठाणे, मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लरों में बेचा जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा माँ कुष्मांडा के हाथों किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

संपत्ति कर व पानी की बिल वसूली का लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारीयों पर गिर सकती है मनपा की गाज

Aman Samachar

 सामाजिक कार्यकर्ता मर्ज़िया पठान ने शरद पवार से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा 

Aman Samachar

मेडिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ सौम्य प्रोस्टेट हाइपरट्रॉफी (बीपीएच) के बारे में मिथकों और तथ्यों पर किया व्याख्यान

Aman Samachar

फ़िल्म निर्देशक कौशल किशोर शर्मा ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल के के म्यूजिक वर्ल्ड

Aman Samachar

भंगार की गोदाम में आग लगने से एक मजदूर जख्मी

Aman Samachar
error: Content is protected !!