Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घंटागाडी से कचरा नहीं उठाने पर मनपा मुख्यालय में कचरा फेंकने की नगर सेवक ने दी चेतावनी 

ठाणे [ युनिस खान ]  ऐन नवरात्र के दौरान शहर में नौपाड़ा और उथलसर प्रभाग समिति क्षेत्र में घंटागाडी से कचरा उठाना बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र बंद में  आवश्यक सेवाओं वाली घंटागाडी को बंद रखा गया और अगले दिन ठेकेदार और प्रशासन के बीच विवाद के चलते घंटागाडी बंद रहने से सोसायटी व सड़कों पर कूड़े का ढेर लग गया है।  इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक नारायण पवार ने इस गंभीर मामले की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने प्रशासन के संज्ञान में नहीं लेने मनपा मुख्यालय में कूड़ा फेंकने की चेतावनी दी है।
मनपा की नौपाड़ा व व उथलसर प्रभाग समिति की इमारतों से कचरा उठाने का कार्य घंटागड़ी ठेकेदार को सौंपा गया है।  हालांकि घंटागाडी ठेकेदार का कार्यकाल समाप्त हो गया। इस मुद्दे को नजरअंदाज कर नया करार नहीं किया गया है।  इसको लेकर ठेकेदार और प्रशासन के बीच विवाद शुरू हो गया है।   पवार ने कहा है कि कचरा उठाना एक आवश्यक सेवा है लेकिन मनपा  के अधिकारियों ने विवाद को सुलझाने में कोई सकारात्मक पहल नहीं किया है।  महाराष्ट्र बंद के बहाने घंटागाडी को बंद रखा गया और आज भी मंगलवार को घंटागाडी बंद रही। नतीजतन, नौपाड़ा और उथलसर इलाकों में सैकड़ों इमारटन में कचरा जमा हो गया है। नवरात्रोसव के दिनों में भी दुर्गन्ध में बदबू फैलनी शुरू हो गई है। इसलिए भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक पवार ने बताया कि नागरिकों में इस समस्या को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी कि कचरा उठाना  बंद न हो और घंटागाडी ठेकेदार के साथ विवादों को हल किया जाए।  लेकिन मनपा के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।  यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो मनपा मुख्यालय में कचरा डंप कर दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

साल के पहले बड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो के रूप में, SATTE 2024 भारतीय व वैश्विक पर्यटन में आएगा सुधार

Aman Samachar

सॉफ्ट टेक के बीआईएम आधारित निर्माण परमिट प्लेटफॉर्म ने बढ़ाई बीएमसी की रैंकिंग

Aman Samachar

किराये पर सायकिल योजना रद्द करने के निर्णय का नगर सेविका ने किया स्वागत 

Aman Samachar

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!