Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

महिला की चेन,मंगलसूत्र खींचकर बाइकसवार स्नेचर चम्पत 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में चैन छिनैती की बढ़ती घटनाओं से महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है. पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद छिनैती की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है.गणेश नगर स्थित बंदना ज्वेलर्स के सामने से सुबह स्कूल पैदल जा रही शिक्षिका के गले से बाइक सवार 2 युवकों ने गले में पहनी हुई सोने की चैन,मंगलसूत्र खींच कर तेजी से नौ दो ग्यारह हो गए.शिकायत के उपरांत शहर पुलिस छिनैती का मामला दर्ज कर बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है.
            मिली जानकारी के अनुसार शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत कामतघर गणेश नगर स्थित बंदना ज्वेलर्स के सामने मार्ग से मनपा शाला में शिक्षिका सविता श्रीनिवास रापेल्ली  सुबह 7 बजे स्कूल जा रही थी. बंदना ज्वेलर्स के पास तीव्र गति से आए बाइक सवार 2 युवकों ने सविता के गले से 45 हजार कीमत की चैन व मंगलसूत्र खींच ली और जब तक शिक्षिका सविता कुछ समझ पाती तब तक बाइकर  ताडाली की तरफ जाने वाली संकरी गलियों में घुसकर रफूचक्कर हो गए.पीड़ित महिला की शिकायत के उपरांत पुलिस ने चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है.
छिनैती की बढ़ती घटनाओं से महिलाओं में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश फैल रहा है. महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता की वजह से चैन स्नेचिंग करने वाले चोरों के हौसले बुलंदी पर है.

संबंधित पोस्ट

एनएमएमटी बहुउद्देशीय नवी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करने वाली देश की पहली परिवहन सेवा

Aman Samachar

म्हाडा के 31 फ़्लैट बेचने वाले बिल्डर पर कार्रवाई नहीं करने का महासभा में उठा मुद्दा

Aman Samachar

गृहनिर्माण मंत्री से मिलकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी होली की शुभकामनाएँ

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की राकांपा ने की मांग 

Aman Samachar

गणेश प्रतियोगिता में प्रथम विजेता एकविरा मित्र मंडल को मिले 51 हजार रूपये पुरस्कार 

Aman Samachar

सिडको एक्जिबिजन कोविड अस्पताल का दौरान कर तैयरियों की सांसद ने की सराहना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!