Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बॉब ब्रो बचत बनाएगा विद्यार्थियों को सशक्त

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बॉब ब्रो बचत खाते की शुरुआत की है – एक ऐसा शून्य शेष बचत खाता जो विशेष रूप से 16 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है। विद्यार्थियों की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप निर्मित बॉब ब्रो बचत खाते को इस्तेमाल करना आसान और सरल है, इसमें न्यूनतम शेष की आवश्यकता नहीं है, जीवनभर के लिए मुफ्त डेबिट कार्ड और कई अन्य लाभों के साथ यह विद्यार्थियों तक बैंकिंग की पहुंच को आसान बना रहा है।

         बॉब ब्रो बचत खाता विद्यार्थियों के लिए कई ऑफ़र लेकर आया है, जिसमें कोई न्यूनतम शेष की आवश्यकता नहीं है, शिक्षा ऋण पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट्स तक की छूट है, शिक्षा ऋण पर प्रक्रिया शुल्क में पूर्ण छूट और इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता वस्तुओं, यात्रा, फूड, फैशन, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, किराना और स्वास्थ्य जैसी श्रेणियों में शीर्ष ब्रांडों पर विशेष ऑफ़र के साथ जीवन भर मुफ्त रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड भी शामिल है। युवाओं को केंद्र में रखते हुए हुए, बैंक ने आईआईटी मुंबई के वार्षिक छात्र उत्सव और एशिया के सबसे बड़े कॉलेज सांस्कृतिक उत्सव मूड इंडिगो (मूडी) के साथ विशेष बैंकिंग भागीदार के रूप में समझौता किया है। इस साल अपने 53वें संस्करण में, मूड इंडिगो 18 से 21 दिसंबर, 2023 तक देश भर के कॉलेज के विद्यार्थियों की मेजबानी करेगा।

       इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मूड इंडिगो के विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर स्पॉटिफ़ाई  के साथ साझेदारी भी की है। जो भी विद्यार्थी मूड इंडिगो के दौरान बॉब ब्रो बचत खाता खोलेंगे, तो उन्हें एक स्पॉटिफ़ाई मर्चेंडाइज का हैम्पर जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, उक्त उत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के आधार पर ‘Bank of Baroda x Mood Indigo’ भी स्पॉटिफाई पर स्ट्रीम होगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक – रिटेल देयताएं और एनआरआई व्यवसाय श्री रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “आज के युवा अपने बैंक के साथ एक अधिक समृद्ध, व्यक्तिगत और फायदेमंद अनुभव की तलाश में हैं, जो सेवा के साथ सुरक्षा भी दे। बॉब ब्रो बचत खाता युवाओं को बैंकिंग की दुनिया में परिचित कराने के साथ उन्हें एक विशेष उत्पाद प्रस्तुत करता है, जो उनकी विशेष बैंकिंग आवश्यकताओं का ध्यान रखता है और उन्हें उन विशेषताओं और लाभों तक पहुंच प्रदान करता है जिन्हें वे सबसे अधिक महत्व देते हैं। बॉब ब्रो बैंकिंग को सरल बनाता है, जो उन्हें बचत और वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में आसानी से अपनी यात्रा शुरू करने में मदद करता है।

         बैंक ऑफ़ बड़ौदा के विपणन और ब्रांडिंग प्रमुख, श्री वी जी सेंथिलकुमार ने कहा, “तेजी से बदलते परिदृश्य में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ग्राहकों की नई पीढ़ी के लिए प्रासंगिक और सार्थक बने रहने के लिए लगातार विस्तार और बदलाव कर रहा है। हम पीढ़ियों तक चलने वाले स्थायी संबंध बनाने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण को अपनाते हैं। मूड इंडिगो के साथ हमारा जुड़ाव इसी के अनुरूप है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक उभरता मेटावर्स वातावरण भी बनाया है, जिसे मूड इंडिगो में प्रदर्शित किया जाएगा, जहां विद्यार्थी वर्चुअल / संवर्धित वास्तविकता के माध्यम से विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों का अनुभव कर पाएंगे।

संबंधित पोस्ट

महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया आन्दोलन 

Aman Samachar

मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट प्रकोप को रोकने के लिए जिले में प्रतिबंध लागू 

Aman Samachar

बेलापुर , कलवा मुंब्रा व ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने की चर्चा 

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!