Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

भिवंडी [ युनिस खान ] अंजुर फाटा इलाके में रात करीब डेढ़ बजे किसी काम से आए युवक को लोगों ने चोर समझकर लाठी-डंडे व लात घुसों से पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। इस मामले में नारपोली पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

        मिली जानकारी के अनुसार वागले स्टेट ,ठाणे निवासी रमेश मुरली शर्मा (25) नामक युवक रात को 1:30 बजे के करीब अंजुर फाटा स्थित मुनीसुरत कंपाउंड में किसी काम से आया था। वहां जमा युवको की भीड़ ने चोर समझकर उसकी लात घुसे , सरिया डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।  मृतक रमेश शर्मा के पिता मुरली रामप्रसाद शर्मा ने नारपोली पुलिस स्टेशन में उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त घटना में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाकर शिवपूजन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, पंच गुलाम गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, पवन कुमार मिश्रा, देवी प्रसाद वर्मा, बाबूलाल गौतम, जगदीश गौतम व रामभरोस निषाद को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। नारपोली पुलिस ने हत्या आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय नें सभी आरोपियों को 3 दिन के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक राऊत कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

12वां एचजीएच इंडिया का आयोजन मुंबई में 

Aman Samachar

ग्रामपंचायत कर्मियों की प्रलंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत कर्मियों का विधानभवन पर आक्रोश मोर्चा

Aman Samachar

लॉकडाउन में ठाणे और ऐरोली के छात्रों ने विविध प्रतियोगिताओं में जीते कई पुरस्कार

Aman Samachar

कोरोना मरीजों की बढती संख्या और संभावित चौथी लहर से मनपा प्रशासन सतर्क 

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar

हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ,पतंजलि योगपीठ के संग योग को अधिक सुलभ बनाने के कई प्रयास 

Aman Samachar
error: Content is protected !!