Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिले के आदिवासी क्षेत्रों में आंगनवाडी को दी भेट 

ठाणे [ युनिस खान ] आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत रविवार को शहापुर में आयोजित विधि सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल पानसरे ने आज शाहपुर तालुका के शिलोट्टर में आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया।
      इस केंद्र विद्यालय के छात्रों के लिए तालुका विधि सेवा समिति के माध्यम से कानूनी सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस समय न्यायमूर्ति पानसरे ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर न्यायाधीश एन के ब्रम्हे , जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव एम् आर देशपांडे ,सह दीवानी न्यायाधीश ए.डी. वामन उपस्थित थे।
इस बीच न्यायाधीश पानसरे ने सपगांव में अन्नपूर्णा लॉन, शेरेपाड़ा का दौरा किया और रविवार को होने वाले विधि सेवा शिविर” और सरकारी योजनाओं की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से विधि सेवा शिविर में शामिल होने और योजनाओं की जानकारी और लाभ उठाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

बॉब फाइनेंशियल एवं एच.पी.सी.एल. द्वारा को-ब्रांडेड संपर्क-रहित रुपे क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ

Aman Samachar

सिडबी द्वारा एमएसएमई इकाइयों को पर्यावरण सक्षम बनाने के लिए विभिन्न विकासात्मक और वित्तीय उपाय

Aman Samachar

एयूएस ने हरियाणा राज्य में 32 हजार वर्ग किमी की ड्रोन मैपिंग के लिए सर्वे ऑफ इंडिया का पहला अनुबंध 

Aman Samachar

ईटीसी विकलांग शिक्षा, प्रशिक्षण केंद्र का एसएससी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत

Aman Samachar

सभी दुकानों को प्रतिदिन चार घंटा खोलने की अनुमति देने की भाजपा ने की जिलाधाकारी से मांग

Aman Samachar

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!