Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फर्नीचर गोदाम में आग लगने से लाखो रूपये का माल जलकर ख़ाक , कोई हताहत नहीं

भिवंडी [ युनिस खान ] कशेली की फर्नीचर गोदाम में आग लगने लाखों रूपये का माल जलकर ख़ाक हो गया है। संयोग से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। फर्नीचर गोदामों में कामगार भी रहते थे जो आग लगते ही बाहर निकल गए थे।

               मिली जानकारी के अनुसार कशेली टोल नाका के महालक्ष्मी फर्नीचर गोदाम क निकट स्थित चामुंडा काम्प्लेक्स की फर्नीचर गोदाम में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आग लग गयी। आग लगने की इस घटना में करीब 30 – 40 गले जले है।  कई गालों में रखे सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही ठाणे बालकुम अग्निशमन दल , ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।  तडके करीब पौने पांच बजे आग को काबू करने में सफलता मिली।  मनपा आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि आग बुझाने में ठाणे व भिवंडी मनपा अग्निशमन के वाहन के साथ 4 निजी वाटर टैंकर की मदद ली गयी है। आग बुझाने में करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।  स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल नुकसान का आंकलन और आग लगाने के कारणों की जांच कर रहा है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के पैनलिस्टों का कहना है कि डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को गले लगाओ

Aman Samachar

ठाणे मनपा की 31वीं वर्षा मैराथन 10 अगस्त को – संदीप मालवी

Aman Samachar

आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं का सभी विभाग शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें – अतिरिक्त जिलाधिकारी

Aman Samachar

चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 19 लाख का माल

Aman Samachar

हैदराबाद में 5 फरवरी 2022 को 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री

Aman Samachar

बहुमंजिला टावर बनाए जा रहे हैं, लेकिन पानी कहां से आएगा?- एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!