Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिले के आदिवासी क्षेत्रों में आंगनवाडी को दी भेट 

ठाणे [ युनिस खान ] आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत रविवार को शहापुर में आयोजित विधि सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल पानसरे ने आज शाहपुर तालुका के शिलोट्टर में आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया।
      इस केंद्र विद्यालय के छात्रों के लिए तालुका विधि सेवा समिति के माध्यम से कानूनी सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस समय न्यायमूर्ति पानसरे ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर न्यायाधीश एन के ब्रम्हे , जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव एम् आर देशपांडे ,सह दीवानी न्यायाधीश ए.डी. वामन उपस्थित थे।
इस बीच न्यायाधीश पानसरे ने सपगांव में अन्नपूर्णा लॉन, शेरेपाड़ा का दौरा किया और रविवार को होने वाले विधि सेवा शिविर” और सरकारी योजनाओं की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से विधि सेवा शिविर में शामिल होने और योजनाओं की जानकारी और लाभ उठाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

शुक्रवार को शहर के कई इलाके की जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

 चोरी के उद्देश्य से कंटेनर चालक की हत्या मामले में नाबालिग समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से कोविड अस्पताल पूर्ण क्षमता से शुरू हो जायेगा –  नगर विकास मंत्री

Aman Samachar

रक्त के आभाव में तबाह होने वाली जिंदगियों को ब्लड डॉट लाइव ऐप से मिलेगा जीवनदान

Admin

कोकण मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी,भिवंडी का शानदार अखिल भारतीय मुशायरा सम्पन्न 

Aman Samachar
error: Content is protected !!