Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति के लक्ष्य के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ का आयोजन

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BoB) ने आज बड़ौदा किसान दिवस के भव्य उद्घाटन की घोषणा करते हुए विश्व खाद्य दिवस मनाया। आज से किसानों से जुड़ाव के लिए तैयार किए गए कार्यक्रम, ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के चौथे संस्करण का शुभारंभ हो रहा है, जो अगले दो हफ़्तों तक जारी रहेगा।

इस साल खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की थीम के अनुरूप, इस कार्यक्रम की थीम भी “हमारे कार्य ही हमारा भविष्य हैं” की विषय-वस्तु पर आधारित है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के आर्थिक विकास में कृषक समुदाय के योगदान के प्रति आभार प्रकट करना और उनका सम्मान करना है, और इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों से संपर्क के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ ज्ञान श्रृंखला एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी शामिल होगा। दो हफ़्तों तक चलने वाली इस अखिल भारतीय पहल का समापन 31 अक्टूबर, 2021 को होगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे।

इसके अलावा, अपने 16 क्षेत्रीय कार्यालयों में “सेंटर फॉर एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग” (CAMP) इकाइयों के संचालन की शुरुआत भी की गई। CAMP एक समर्पित क्रेडिट डिलीवरी मॉडल है, जिसमें गैर-पारंपरिक कृषि उत्पादों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा खेती से जुड़े उत्पादों की मार्केटिंग को संभालने पर ध्यान दिया जाता है।  CAMP में उच्च मूल्य वाले क्रेडिट खातों को संभालने की समझ और अनुभव रखने वाले प्रशिक्षित कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। बैंक बेहतर गुणवत्ता वाले व्यवसाय के लिए स्थानीय संगठनों के साथ सहयोग को भी बढ़ावा देगा।

इस मौके पर श्री संजीव चड्ढा, प्रबंध निदेशक, ने कहा, “यह उन गिने-चुने क्षेत्रों में से एक है, जिसने खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढालते हुए न केवल मौजूदा महामारी का सामना किया है, बल्कि लगातार आगे भी बढ़ रहा है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में एग्रीटेक फर्म की वजह से खेती के पूरे परिवेश एवं परिदृश्य में बदलाव आ रहा है। इन सब की वजह से बेहद कम लागत पर विकास के नए-नए अवसर सामने आ रहे हैं। हमने भी इन अवसरों का लाभ उठाना जारी रखा है। इन दिनों देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ) मना रहा है, और हमने भी कृषि तथा इससे जुड़े उद्योगों के सतत विकास में निवेश करने का संकल्प लिया है। बड़ौदा किसान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हम बैंक की किसान केंद्रित पहलों को पेश करते हैं और बढ़ावा देते हैं।

…

संबंधित पोस्ट

90 नगर सेवकों वाली भिवंडी मनपा का कार्यकाल समाप्त , मनपा की बागडोर प्रशासक बने आयुक्त के हाथ में

Aman Samachar

एमबीपीए कर्मचारियों के बकाया भुगतान नहीं होने पर उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी

Aman Samachar

शिवसेना उद्धव बालासाहेब की हल्दी कुंकू में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन 

Aman Samachar

भिवंडी और शील-मुंब्रा-कलवा उपभोक्ता टोरेंट पावर द्वारा सर्वेक्षण की अफवाह पर विश्वास न करें

Aman Samachar

ठाणे में पक्षी व प्राणियों के लिए स्मशान भूमि विकसित करने की मांग 

Aman Samachar

2 हजार किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर मनपा ने वसूले 15 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!