Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी पिलाओ प्राणी पक्षी जीव बचाओ अभियान का 51 दिन हुआ पूर्ण, बारिश आने तक चलता रहेगा

ठाणे [ युनिस खान ] भीषण गर्मी में पशु, पक्षियों को पानी पिलाने के लिए जय परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से शुरू अभियान का आज 51 दिन पूरा हो गया।इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के पेड़ लगाने का नागरिकों से आव्हान किया है।

येउर  वन क्षेत्र में गुड़ी पड़वा के अवसर फाउंडेशन की ओर से छह स्थानों में 20 लीटर के 24 हौद रखकर उसमें पानी भरने का कार्य शुरू किया गया। इस कार्य का आज 51 दिन पूरा होने के अवसर पर सहयोग के लिए वन अधिकारी रमाकांत मोरे का सत्कार किया। मोरे  ने ओमप्रकाश शर्मा के पानी पिलाओ पक्षी प्राणी बचाओ अभियान की सराहना किया। उन्होंने कहा कि 51 दिनों तक निरंतर पानी उपलब्ध कराने का एक अनूठा कार्य किया है और बारिश होने तक यह जारी रहेगा। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान 50 डिग्री के करीब चला गया जिससे हम सबको सबक लेने लेने की जरूरत। भीषण गर्मी में प्राणी, पक्षी को पानी पिलाओ जान बचाओ अभियान हैं किया। आज हम लोगों जल, जंगल , पर्यावरण बचाने के लिए नागरिकों से पेड़ लगाने का आवाहन कर रहे हैं। तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो जीवन पर तापमान का खतरा बढ़ सकता है । इसके अब हम सबको सजग हो जाने की जरूरत है।

पेड़ लगाओ , जल जंगल बचाओ का मंत्र लेकर आओ आज से ही तापमान को कम करने के लिए अभियान शुरू करें। जलवायु परिवर्तन के संकट से लड़ने के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है अन्यथा जीवन खतरे में आ जाएगा। एक व्यक्ति एक पेड़ जीवन के नाम का नारा लेकर हमें आगे बढ़ाने का समय आ गया है। आओ आज से ही इसकी शुरुआत करें। आज कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एस रामकृष्णन , फाउंडेशन की महिला विभाग की अध्यक्षा सुमन अत्री , स्नेहलता शर्मा,प्रतिमा शर्मा ,प्रमिला शर्मा, संतोष द्ववेदी सैल यादव आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों (डीबीयू) का किया शुभारंभ

Aman Samachar

मेरे हमसफर का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम दौर में

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर आक्रोश दिखाया 

Aman Samachar

सैर-सपाटे के शौक़ीन शहर के यात्रियों के लिए एक अनोखे डेस्टिनेशन, मॉन्टेरिया विलेज ने खोले अपने दरवाजे

Aman Samachar

लोककला के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरुकता कार्यक्रम की पालकमंत्री ने की सराहना

Aman Samachar

एसटीपी टैंक में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

Aman Samachar
error: Content is protected !!