Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क] राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां शुरू हैं। इसके लिए विभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जय परशुराम सेना के अध्यक्ष व आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित कार्यक्रम में दस वर्ष की बालिका लाडली यति किशोरी पाठ वाचन करने ठाणे शहर में पहली बार आ रही है। यह कार्यक्रम राजस्थानी समाज के साथ अन्य समाज में काफी लोकप्रिय है। ठाणे के शरणम् विट्स होटल के ग्राउंड में 28 व 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे से 6 तक होने वाला है। इससे पूर्व 28 दिसंबर को दोपहर कलश यात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश शर्मा ने पहले हीआयोजन समिति के अध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्रा की अध्यक्षता में रामचंद्र तोदी और विश्वनाथ बागडिया ,सत्यनारायण शर्मा को कार्याध्यक्ष ,प्रदीप गोयनका को महामंत्री , वीरेंद्र रूंगटा को कोषाध्यक्ष , प्रमोद माखरिया ,जनार्दन शर्मा ,सीताराम शर्मा ,राजेश हलवाई , ललित भिंडा को सचिव नियुक्त कर जिम्मेदारियां बाँट दी है।

       कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को दमानी इस्टेट तीनहाथ नाका दत्त मंदिर और आज रविवार को कोलशेत रोड ठाणे के लोढ़ा आमरा मिनी थियेटर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष बालमुकुन्द शर्मा , होशियार शर्मा ,प्रमोद मखारिया , राजेश हलवाई ,आचार्य रामानुज पांडेय , आचार्य अवनीश पांडेय , पवन अग्रवाल चार्टर एकाउटेंट , पंकज जैन ,विजय खेतान ,पवन महेश्वरी ,राजेश खेतान , जनार्दन शर्मा , आशुतोष शर्मा ,जितेन्द्र शर्मा , उमा शर्मा , सुमन शर्मा ,शारदा रूंगटा ,मंजू श्राफ , डा सविता इन्दोरिया ,रंजना गुप्ता , रीना शर्मा आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा आयुक्त डॉ. पंकज आशिया का किया गया सम्मान

Aman Samachar

जिले के पांचवीं से बारहवीं के 422 विद्यालय कोरोना नियमों अधीन आज से शुरू 

Aman Samachar

डॉ जितेंद्र आव्हाड ने क्लस्टर विकास के खिलाफ बिगुल फूंका

Aman Samachar

पीएनबी ने पेश किया “नया पीएनबी वन”-वित्तीय समावेशन समाधानों के लिए समग्र सेवा डिजिटल प्लेटफॉर्म

Aman Samachar

पेयजल की समस्या से परेशान नागरिकों ने कांबे ग्राम पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Aman Samachar

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!