Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सांसद के हाथों वृक्षारोपण व दिव्यान्गों की वीलचेयर वितरित 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समाज सेवक प्रमोद सरोज के जन्म दिन के अवसर पर 101 पौधों का संकल्प लेते हुए वाशी में 180 वां वृक्षारोपण अभियान संपन्न किया। इस मौके पर सांसद बी पी सरोज के हाथो दिव्यान्गों को वीलचेयर वितरित की गयी।
       वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के मुहिम के तहत मुहिम के संचालक व शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक , अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के निर्देशन में संस्था द्वारा समाज सेवक प्रमोद  सरोज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। संस्था द्वारा 101 पौधों के संकल्प से संस्था का180वां वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न किया गया। सांसद बी. पी सरोज व प्रमोद सरोज के हाथो दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरण किया गया। सांसद सरोज व प्रमोद सरोज के हाथों बादाम का पौधा लगाया गया। संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सांसद सरोज व प्रमोद सरोज को तुलसी का पौधा व शॉल देकर शुभकामनाएं दी। संस्था के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व अध्यापक सत्यप्रकाश शुक्ला, संस्था के ठाणे जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, आर एस एस के कमलेश राजपूत, रमेश शर्मा ने श्रीराम की प्रतिमा देकर शुभकानाएं दी ।
                इस अवसर पर सांसद सरोज ने संस्था द्वारा किए गए सभी कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज राजभर, रोहन मंडराई, आजाद शर्मा, सुमित दुबे, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रवि पंडित, दानिश, आकाश, हिमांशु, अश्विन आदि ने सहयोग किया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा की मीनाताई ठाकरे नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने जीता प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

म्हाडा के निवासियों को बढ़े पानी बिल से राहत, बकाए पर निर्णय शीघ्र – परीषा सरनाईक

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

सरकार खालिद गुड्डू को फौरन रिहा करे – असदुद्दीन ओवैसी 

Aman Samachar

के.एम.ई.सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Aman Samachar

कचरे की दुर्गन्ध से परेशान नागरिकों में बीमारी फैलने की आशंका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!