Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मंदिर में तीन बार चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई मांग की 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तलुका के करंजवाड़े गांव के मंदिर में तीन बार चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। पुलिस ने ग्रामीणों को इलाके में गस्त लगाने व चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
            चोरी की छोटी बड़ी घटनाओं के बाद अब चोर मंदिरों को निशाना बनाने लगे हैं। चोर देवी , देवताओं और भगवान से भी निडर होकर मंदिर में भी बार बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व स्थानीय नागरिकों की आँख की किरकिरी बन गए है। मंदिर में तीन बार चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल पुलिस से मिला। प्रतिनिधि मंडल ठाणे ग्रामीण, गणेशपुरी थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव व पुलिस निरीक्षक अपराध शाखा  आव्हाड ने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार रात गांव का दौरा किया।  करंजवाड़े के ग्रामीणों की ओर से पुलिस गश्त और चोरों की तलाश करने और चोरी की गई संपत्ति  वापस करने के लिए मांग किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इलाके में गश्त शुरू की जाएगी और चोरों का भी पता लगाया जाएगा। इस अवसर पर  तुकाराम पांडुरंगराव कदम, रामचंद्र धोंडजीराव कदम,  विष्णु अबाजीराव कदम,  प्रकाश राजारामराव कदम,  अमोल वसंतराव कदम आदि मौजूद थे। शुक्रवार से मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस गश्ती रिकॉर्ड बुक रखी गई है। पुलिस इलाके में असामाजिक तत्वों व चोरों कर नजर बनाये हुए है उसे उम्मीद है की चोरों को जल्द पकड़ने में सफलता मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

डोंबिवली और दिवा की अनधिकृत इमारतों पर मंत्री परिषद में चर्चा कर न्याय देने का प्रयास 

Aman Samachar

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

समाजसेवी राजकुमार सिंह का जन्मदिन मना

Aman Samachar

साईराम मित्र मंडल की ठाणे से शिर्डी साइकिल यात्रा रवाना 

Aman Samachar

कोरोना सहयता के लिए वाररूम के हेल्पलाईन पर संपर्क करने का महापौर ने किया आवाहन

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान का राज्य स्तरीय अमृत सिटी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनी ठाणे मनपा

Aman Samachar
error: Content is protected !!