Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर कांग्रेस 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य देकर शुरू किया सदस्यता अभियान 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर कांग्रेस ने अपना एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा की कांग्रेस एके मनपा चुनाव लड़ने में सक्षम है और हम इसी उद्देश्य से तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्यों का पंजीकरण आज से शुरू होने के अवसर पर ठाणे शहर (जिला) कांग्रेस की ओर से आज से सदस्य पंजीकरण अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण , प्रदेश सदस्य राजेश जाधव, , सचिन शिंदे , सुखदेव घोलप, राम भोसले, जेबी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भालचंद्र महाडिक, महेंद्र म्हात्रे, ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे, संतोष जोशी, श्रीकांत गादिलकर, प्रवक्ता रमेश इंदिसे, गिरीश कोली ,मंजूर खत्री आदि उपस्थित थे।

                एड विक्रांत चव्हाण ने कहा की आगामी चुनावों में अपने दम पर लड़ने के लिए कांग्रेस सक्षम है। हमें विश्वास है कि अवसर आने पर हम अपनी ताकत के साथ विरोधियों को टक्कर देंगे।  उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने तत्काल संज्ञान लिया है और ठाणे मनपा से स्पष्टीकरण मांगा है। एड चव्हाण ने कहा कि ठाणे के विभिन्न हिस्सों में चल रही एसआरडी परियोजना में कुछ विकासकर्ताओं, प्रमोटरों और वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से लाभार्थियों को धमकाया जा रहा है।  कुछ परियोजनाओं को दबाव में रोक दिया गया है। एसआरडी प्रकल्प का स्वतन्त्र सेल बनाकर सभी प्रकल्पों की जांच की मांग किये जाने की जानकारी दी है।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान का उद्घाटन करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज शिंदे ने कहा कि विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में ठाणे के विभिन्न हिस्सों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने अंत में बताया कि एक हजार कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यों के रूप में पंजीकृत होंगे।

संबंधित पोस्ट

संपत्ति कर में 100 फीसदी ब्याज माफी की अभय योजना 15 जनवरी 2024 तक बढ़ी 

Aman Samachar

एसआरडी की ठाणे में पहली सोसायटी को 17 वर्ष बाद मिली ओसी 

Aman Samachar

रवि सिंह भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र के सचिव नियुक्त

Aman Samachar

टीकों के निर्माण से लेकर टीकाकरण तक की प्रक्रिया कई चरणों से गुजरकर होती है पूरी

Aman Samachar

गीता जयंती समारोह में बच्चों का उत्साहपूर्वक श्लोकोंच्चारण व वेद और उपनिषदों से कथाएं पुस्तक का अनावरण

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!