Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा के स्थापना के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने गोमाता व बंदरों को फल खिलाकर मनाया स्थापना दिवस

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से जुड़े एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा ने पार्टी की स्थापना दिवस व हनुमान जयंती के अवसर पर येऊर में गोमाता को फल खिलाकर अलग अंदाज में स्थापना दिवस मनाया है।

        भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा 6 अप्रैल 1980 में भाजपा की स्थापना के सदस्य रहे और पार्टी ने उन्हें दो बार राष्ट्रीय परिषद् का सदस्य बनाया। ठाणे – पालघर जिले के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जव्हार में सभा कराया। उनके निधन के बाद वाडा के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का पहला स्मारक बनाया। आज भी भाजपा और वाजपेयी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहे हैं। आज पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर शर्मा ने येऊर की गोशाला में गोमाता को फल खिलाकर स्थापना दिवस मनाया। इसी तरह हनुमान जयंती के अवसर पर बंदरों को फल वितरित किया। वैसे गोमाता और बंदरों को फल खिलाने की यह उनकी नियमित प्रक्रिया है।

संबंधित पोस्ट

 जिला शासकीय अस्पताल के पुनर्विकास का संशोधित प्रस्ताव मंजूर कर पेश करने का मंत्री ने दिया निर्देश

Aman Samachar

माँ शक्ति फिल्म्स ने रिलीज किया मनोरंजक भोजपुरी वीडियो नाच झरेला कमर लचका के

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में रेयर ट्यूमर की सफल सर्जरी

Aman Samachar

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र में जितेन्द्र आव्हाड को कड़ी टक्कर देगा राकांपा आजित पवार गुट 

Aman Samachar

रेनो इंडिया और बीएलएस ई-सर्विसेज ने ग्रामीण भारत में मोबिलिटी को बढ़ावा देने के‍ लिये किया एमओयू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!