Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आदिवासियों की मांगों को लेकर श्रमजीवी संघटना ने तहसीलदार कार्यालय पर किया आन्दोलन

भिवंडी [ युनिस खान ] आदिवासी समाज की अनेक प्रलंवित मांगों को लेकर श्रमजीवी संगठना ने तहसीलदार कार्यालय पर आन्दोलन किया हैं। देश की स्वतंत्रता के 74 वर्ष के बाद भी भी आदिवासी समाज को राशन कार्ड,  आधारकार्ड, जाति प्रमाणपत्र ,पीने का पानी बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। इस आशय का आरोप प्रदेश उपाध्यक्ष दत्तात्रय कोलेकर ने राज्य शासन पर लगाया है। ,
           भिवंडी तहसीलदार कार्यालय पर हुए आन्दोलन में जिलाध्यक्ष अशोक सापटे, तालुकाध्यक्ष सुनील लोणे,शहराध्यक्ष सागर देसक के नेतृत्व में हुए आंदोलन में संघटना सक्रिय कार्यकर्ता संगीता भोमटे, जया पारधी, मोतीराम नामखुडा, जयेंद्र गावित, तानाजी लहांगे,हिरामण गुलवी सहित सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुष शामिल थे।
           श्रमजीवी संघटना का एक प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार अधिक पाटिल से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें आदिवासी रेशनकार्ड धारको को जुलाई व अगस्त माह का अनाज मुफ्त मिलने सहित वन जमीन दावेदारों के प्रलंबित दावों का शीघ्र निपटारा, सरकारी जगह पर निर्मित घरों को खाली कराने,गांव नमूना में दर्ज जगह दावेदारों को देने सहित मूलभूत सुविधाओं को जल्द मुहैया कराए जाने की मांग की गई है।

संबंधित पोस्ट

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Aman Samachar

एसजेवीएन ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना के अनुबंध समझौते पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले ब्लू डार्ट ने यूएनएफसीसीसी की ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’ प्रतिज्ञा पर किए दस्तखत

Aman Samachar

रेल यात्रियों की बंद सुविधाएं पुनः बहाल करने की जनहित सामाजिक संस्था ने की रेल मंत्री से मांग

Aman Samachar

अर्नव गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!