Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

भिवंडी गोदाम क्षेत्र के चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार , 55 लाख का माल बरामद

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी की गोदाम क्षेत्र में सेंधमारी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस की अपराध शाखा ने 55 लाख रूपये का माल बरामद किया है।

                भिवंडी के गोदाम क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अपराधिक गतिविधियों लिप्त लोगों पर नजर रख रही थी।  इसी दौरान पुलिस की अपराध शाखा यूनिट 1 के पुलिस अधिकारीयों ने राकेश उदयराज बैनबंशी [37 ] दिवा ,जकीउल्लाह समीउल्लाह शेख [ 45 ] बोईसर , रामचद्र कमलाप्रसाद शुक्ला [32 ] बोईसर को गिरफ्तार कर लिया।  पूंछतांछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बोईसर निवासी नरेंद्रकुमार जटाशंकर गुप्ता [ 32 ] को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 210 इलेक्ट्रिक मोटर , 177 गियर बाक्स ,6 ड्राईव और वारदात में उपयोग किये गए आयशर टेम्पो एमएच 48 / बीएम 9645 समेत 55 लाख ,55 हजार ,387 रूपये का माल बरामद किया है। पुलिस ने नारपोली पुलिस थाने में दर्ज मामले का पर्दाफास किया है। उक्त कार्रवाई अपराध शाखा यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल देशमुख , निरीक्षक कृष्णा कोकणी , सहायक निरीक्षक निलेश मोरे की टीम ने कार्रवाई की है।

संबंधित पोस्ट

भारत के पास राफेल लड़ाकू विमान आने से डरा पाकिस्‍तान, दुनिया से लगाई ये गुहार

Admin

नौकरी का झांसा देकर 43 लाख ठगे, आठ राज्यों के 29 साइबर अपराधियों पर केस

Admin

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर रेंज की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती

Aman Samachar

दयालु हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार व भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़

Aman Samachar

Coronavirus: पहली तिमाही में 2019 के मुक़ाबले बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ का घाटा

Admin

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin
error: Content is protected !!