Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी तालुका स्थित कोनगांव में महावितरण के अधिकारियों ने बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए स्कॉट की नियुक्ति की है।  बिजली कर्मियों की टीम द्वारा बिजली चोरों पर पुलिस स्टेशन में फौजदारी के तहत मामला दाखिल हो रहे हैं। कड़क कार्रवाई की वजह से बिजली चोरी करने वालों ग्राहकों में हडकंप मचा हुआ है। महावितरण कंपनी ने 3 अलग- अलग बिजली चोरी के मामले में 3 लोगों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला दर्ज कराया है। 

         मिली जानकारी के अनुसार पाचमार नगर, कोनगांव निवासी आदिती इंटरप्राइजेस के मालिक शंकर शामराव पोल ने पास ही स्थित बिजली के तार से अवैध कनेक्शन कर मार्च 2020 से 8 सितंबर 2021 तक लगभग 19,228 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 4 लाख 2 हजार 480 रुपये कीमत की बिजली का उपयोग किया। बिजली चोरी की दूसरी घटना में कोनगांव स्थित सीताराम अपार्टमेंट के नीचे दुकान के गाला मालिक दत्तात्रय बेखंडे ने भी पास से गयी बिजली लाइन में अवैध कनेक्शन कर 10,392 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए एक वर्ष के भीतर 2 लाख 25 हजार 300 रुपये कीमत की बिजली का उपयोग किया। बिजली चोरी की तीसरी घटना में कोनगांव निवासी सुमित अपार्टमेंट निवासी राकेश तुलसीराम  गुंजल ने अपने मकान में लगे हुए केबल में अवैध कनेक्शन कर 2009 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 34,740 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया है। बिजली चोरी की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारी अभिषेक अशोक कुमार द्विवेदी ने शांतिनगर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।  शांतिनगर पुलिस ने 6 लाख 62 हजार 520 रुपये कीमत की बिजली चोरी के मामले में तीनों के खिलाफ  बिजली अधिनियम 2003 कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक पाखरे कर रहे

     हैं।

संबंधित पोस्ट

कोविन एप्प पर 50 फीसदी पंजीकरण व 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण होगा 

Aman Samachar

टीडीआर के मुद्दे पर मनपा की महासभा में चर्चा नहीं कराने पर राकांपा ने की आलोचना

Aman Samachar

रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा नागपूर –  देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

मेडिका ने 3 कटी हुई अंगुलियों का सफलतापूर्वक किया प्रत्यारोपण 

Aman Samachar

श्री सदस्यों की टीम का संपूर्ण भिवंडी तालुका में ग्रामस्वच्छता अभियान

Aman Samachar

बच्चों में निरंतर अध्ययन की आदत डालने की आवश्यकता – प्राजक्ता कलकर्णी

Aman Samachar
error: Content is protected !!