Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शरद पवार के घर पर हुए हमले के विरोध में भिवंडी राकांपा ‌का‌ जबर्दस्त प्रदर्शन

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एसटी कर्मचारियों द्वारा राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के मुम्बई स्थित सिल्वर ओक बंगले पर पत्थर फेकनें की घटना से आक्रोशित भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सैकडों  पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भिवंडी जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डु के नेतृत्व में पुराना जकात नाका पर ” कैसे भी हालात रहेंगें ,शरद पवार के साथ रहेगें” तथा “महाराष्ट्र का चार सौ बीस, फडणवीस फडणवीस” जैसे नारों के साथ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया गया.
                    प्रदर्शनकर्ताओं ने महाराष्ट्र भाजपा सरकार के प्रविण देरेकर,प्रशांत लाड,व एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी करते हुए मांग की की उक्त सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये,जब की महिला कार्यकर्ताओं नें महाराष्‍ट्र पूर्व  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फोटो पर पहले लिपस्टिक लगाया फिर जमकर चप्पल से पिटाई कर नाराजगी का इजहार किया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों का मामला कोर्ट में चल रहा है.
           एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते, प्रविण देरेकर व प्रशांत लाड के भडकाऊ भाषण व इन सभी लोगों के उकसाने पर एसटी के कर्मचारियों नें शरद पवार के बंगले पर पत्थरबाजी की. सत्ता में वापसी के लिए लालायीत पूरे प्रकरण के पीछे भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हाथ है.
        शोएब गुड्डु ने कहा की राकां सुप्रीमो शरदचन्द्र पवार राजनिति के सबसे वरिष्ठ लोकनेता हैं. इस प्रकरण से उनका कुछ भी लेना देना नही है.ऎसे महान नेता के साथ इतनी घटिया हरकत से भाजपा बाज आये अन्यथा राकपा करारा जवाब देगी. उक्त अवसर पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले, युवा अध्यक्ष आसिफखान,हसनैन फारुकी,साकिब मोमिन ,फैसल मेमन,साजिद मोमिन ,साजिद अंसारी,मो हारून खान,रिजवान शकील , अजीत झा,,शकील अंसारी,इरफान शेख, अकबर कुवारी ,सुलतान सिद्दीकी,महबूब सिद्दीकी,वारिश बाबा,अल्ताफ रंगरेज,जाहिद शाह सहित भारी संख्या में राकां पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित पोस्ट

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

नए कोरोना की आशंका के चलते जिले के सभी विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे – जिलाधिकारी

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इन्श्योरेंस द्वारा सुरक्षित रास्तों के लिए उठाए कदम

Aman Samachar

गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड का बोगस फेसबुक एकाउंट बनाने वाला गिरफ्तार

Aman Samachar

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

Aman Samachar

जिला मध्यवर्ती बैंक ने जिले के लिए उपलब्ध कराई अत्याधुनिक एम्बुलेंस

Aman Samachar
error: Content is protected !!