Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के पिसे पंपिंग स्टेशन की आवश्यक साफ़ सफाई और कीचड़ हटाने एवं केन्द्र में तत्काल रखरखाव व मरम्मत कार्य के लिये बुधवार 15 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9.00 बजे से गुरुवार 16 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9.00 बजे तक जलापूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलापूर्ति बंद रहने के कारण बुधवार 15 दिसंबर, 2021 को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इंदिरानगर, श्रीनगर, लोकमान्य नगर, रामनगर, सीपी तालाब , किसन नगर, घोड़बंदर रोड, पाटलीपाड़ा, हीरानंदानी इस्टेट, समतानगर, आकृति, सिद्धेश्वर, जॉनसन, इटरनिटी , ब्रह्माण्ड , गायमुख, बालकुम, कोलशेत, आजादनगर आदि इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही रितु पार्क, जेल, साकेत, रुस्तमजी, कलवा और मुंब्रा क्षेत्रों में बुधवार की रात नौ बजे से गुरुवार की सुबह नौ बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। इस बंद के चलते अगले एक से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव से होने की आशंका है। मनपा के जलापूर्ति विभाग की ओर से नागरिकों से इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग की अपील की गयी है।

संबंधित पोस्ट

आन लाईन स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन शिविर में जिले के 60 मेधावी बच्चों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

भिवंडी में अमेजॉन रिटेल इंडिया के वेयरहाउस पर एफडीए का छापा 

Aman Samachar

मेडिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ सौम्य प्रोस्टेट हाइपरट्रॉफी (बीपीएच) के बारे में मिथकों और तथ्यों पर किया व्याख्यान

Aman Samachar

दीपावली से पूर्व मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों को 25 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की घोषणा 

Aman Samachar

27 एचपी से अधिक भार वाले अपंजीकृत पावरलूम , टेक्सटाइल उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी बंद

Aman Samachar

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar
error: Content is protected !!