Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए महामारी से लड़ेंगे , लाकडाउन अंतिम विकल्प – प्रधानमंत्री

नई दिल्ली [ युनिस खान ]   देश कोरोना महामारी के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहा है .हमें आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए कोरना महामारी पर नियंत्रण स्थापित करना है . इस आशय की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने सन्देश में कहा है कि राज्य सरकारों को मायक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ध्यान देश चाहिए . उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि लाक डाउन लगाना अंतिम विकल्प है .

कोरोना के बढ़ते कहर और आरोग्य सुविधाओं के अभाव के चलते  लाक डाउन लगाने की चर्चा है , पहले से ही खराब अर्थ व्यवस्था के और अधिक खराब होने की आशंका  बनी हुई है . राज्य सरकारें नहीं   चाहती की लाक डाउन लगाया जाए . इसके बावजूद महाराष्ट्र व दिल्ली जैसे अनेक राज्यों में मिनी लाक डाउन लगा है यह मजबूरी भी है .  देश की अदालतें भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर   चिंता व्यक्त कर रही हैं . इलाहबाद उच्च  न्यायालय ने एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के  पांच बड़े राज्यों न लाक डाउन लगाने  आदेश पारित कर चुकी है  हालाकि सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दिया है . इससे उत्तर प्रदेश सरकार को कुछ राहत जरुर मिली है लेकिन उसे इस गंभीर महामारी से निपटने की चुनौती कम नहीं हुई है . राजधानी लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या  चलते आरोग्य सेवा चरमारा गयी है . मरीजों को बेड व दवा  लिए अस्पतालों में भर्ती के लिए चक्कर लगाना पद रहा है . कोरोना  राज्य में होने वाली मौतों को लेकर राज्य सरकार की फजीहत हो रही है .

ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने सन्देश में कहा कि कोरोना की पहली लहर अलग थी उस समय हमारे पास संसाधनों की कमी थी .आज हम पहले की अपेक्षा अधिक तैयार हैं . हमारे पास आज जांच के लिए   लैब हैं ,इंजेक्शन , वैक्सीन जैसे सभी क्षेत्रों    में नेटवर्क तैयार है . फार्म सेक्टर कोरोना की चुनौतियों से लड़ने के लिए निरंतर काम कर   रहा है . सरकार   लोगों की जान बचाने  लिए हर कोशिश कर रही है . उन्होंने कहा कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगने लगेगी .पहले की तरह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन की योजना शुरू रहेगी . कोरोना की दवाओं के साथ ही वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है . लाक डाउन के आशंका को लेकर शहरों से घरों की ओर लौटने के तैयारी करने वाले मजदूरों को भरोसा  दिलाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की जो जहाँ हैं वहीँ रहें किसी को कोई परेशानी नहीं होने पायेगी . लोगों की नौकरी , कारोबार और महामारी से सुरक्षा के प्रबंध किये जायेंगे .

संबंधित पोस्ट

मनपा ने 800 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला 

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर 20 व्यवसायियों से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये जुर्माना

Aman Samachar

मलेरिया जैसी महामारी वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क –  अभिजीत बांगर

Aman Samachar

एचसीएल और अपलिंक ने एक्‍वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल के लिए दुनिया भर से आवेदन मंगाए 

Aman Samachar

संपत्ति कर में 100 फीसदी ब्याज माफी की अभय योजना 15 जनवरी 2024 तक बढ़ी 

Aman Samachar

 अंकशास्त्री (न्यूमरोलॉजिस्ट) जे. सी. चौधरी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!