Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी शहर के कूड़ेदान में पांच से छह घंटे का नवजात शिशु मिलने से सनसनी 


भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के एक कूड़ेदान में पांच से छह घंटे का मृत  नवजात शिशु मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई है। उसे जन्म देकर कूड़ेदान में फेंकने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

             मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी शहर के पश्चिम विभाग पुलिस सहायक आयुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय की दीवार के पास नवजात शिशु मृत मिला। रात के समय किसी अज्ञात महिला द्वारा 5-6 घंटे के स्त्री भ्रूूण के नवजात शिशु को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर प्लास्टिक बैग में भर कर कूड़ेदान में फेंक कर महिला फरार हो गई। ऐसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि बच्चे को पालने से इनकार करने या अनैतिक संबंधों को छिपाने के इरादे से शिशु को फेंका गया होगा। शांतिनगर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अपराधी महिला की  सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी  है। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत व उप पुलिस निरीक्षक चिरमाड़े कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए १० जून तक आवेदन आमंत्रित 

Aman Samachar

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: पीएनबी ने बेहतर ग्राहक सेवा के लिए कई पहल शुरू की

Aman Samachar

चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की माँग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

मनपा के पांचों केंद्रों में आज से दिया जाएगा कोरोना का टीका

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar
error: Content is protected !!