Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने नियुक्ति किया आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान को नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंटर डायरेक्टर

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने श्री हारुन राशिद खान को 28 दिसंबर, 2021 से तीन साल की अवधि के लिए शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन बोर्ड में नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर(एडिशनल डायरेक्टर) नियुक्त करने की घोषणा की।

           नियुक्ति की घोषणा करते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ, श्री संजय अग्रवाल ने कहा, “बैंक के निदेशक मंडल में श्री खान का स्वागत करते हुए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं और बोर्ड में शामिल होने के लिए अपनी सहमति देने के लिए हम उनके आभारी हैं। जब हम बैंक की ग्रोथ के अगले चरण की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं, तो फाइनेंशियल सर्विसेस इकोसिस्टम में उनके लंबे और डायवर्स अनुभव से बैंक को बहुत फायदा होगा। वह सोच-विचार के लिए एक नया नजरिया पेश करेंगे। बोर्ड पूरी तरह उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहा है। उनकी नियुक्ति बोर्ड और उसकी स्वतंत्रता को मजबूत करने के बैंक के प्रयास का हिस्सा है।”

              उनकी नियुक्ति के बारे में बताते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड के अध्यक्ष, श्री राज विकास वर्मा ने कहा, “अपने मजबूत रेगुलेटरी बैकग्राउंड और करियर सेंट्रल बैंकर के रूप में चार दशकों से अधिक के लंबे अनुभव के साथ, श्री खान का बोर्ड में शामिल होना एक स्वागत योग्य कदम है। बैंक अपनी बैलेंस शीट का विस्तार करना जारी रखे हुए है, बोर्ड में उनके शामिल होने से बैंक के गवर्नेंस इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

                कैरियर सेंट्रल बैंकर, श्री एचआर खान को बैंकिंग एंड फाइनेंस, पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स, इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल मार्केट्स में चार दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप अपनी सेवाएं दी हैं। आरबीआई में, उन्होंने डायवर्स एरियाज को हैंडल किया और फाइनेंशियल मार्केट्स, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट, एक्सटर्नल इंवेस्टमेंट्स, बैंकिंग रेगुलेशन और सुपरविजन, आईटी ट्रांसफॉर्मेशन, पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स, ट्रेनिंग एंड एचआर इनिशिएटिव्स और फाइनेंशियल इनक्लूजन से संबंधित अहम प्रोजेक्ट्स को लीड किया।

संबंधित पोस्ट

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 57 वीं छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया 21 से 30 सितंबर, 2022 तक पूरे देश में सर्विस कैम्‍प का आयोजन करेगी 

Aman Samachar

सहायक आयुक्त सहित 16 कर्मचारी हुए मनपा से सेवा निवृत्त

Aman Samachar

गिरफ़्तारी से पहले व्यक्ति को उसके अधिकार की जानकारी होने से रुक सकता है मानवता का हनन

Aman Samachar

शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस ने एक साथ किया खड्डा भरो आन्दोलन 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा खरात का महासभा में सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!