Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बंद पावरलूम कारखाना में लगी भीषण आग ,कारखाना जलकर खाक

  भिवंडी  [ एम हुसैन ] भिवंडी ईदगाह रोड के एक बंद पावरलूम कारखाने में गुरूवार की रात लगभग 10.30 बजे के करीब अचानक आग लग गई। कारखाने में लगी आग इतनी भयंकर थी कि जब तक अग्निशमन दल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची उस समय तक आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल के जवानों ने घंटो मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता पायी। 
           अग्निशमन द्वारा प्राप्त जानकारी के ईदगाह रोड स्थित आवासीय क्षेत्र  में अकरम अंसारी का पावरलूम कारखाना है जो पिछले कई दिनों से बंद चल रहा था । गुरूवार की रात में बंद कारखाने में अचानक आग लग गई ,कारखाने में आग लगने पर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही टोरेंट पावर कंपनी द्वारा बिजली की आपूर्ति खंडित कर दी गई। कारखाने का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों को आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके कारण कारखाने का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने में जुट गए थे,और अग्निशमन दल के जवान खिड़की से पानी मारकर उस आग को नियंत्रित करने में सफल हुए । 

संबंधित पोस्ट

अंतर विद्यालयीन वक्तृत्व स्पर्धा २०२२ में लड़कियों ने मारी बाजी 

Aman Samachar

उपवन में रूद्र प्रतिष्ठान की ओर वृक्षारोपण व वृक्षों की सिंचाई कर दिया पर्यवरण संरक्षण का सन्देश

Aman Samachar

जातिवादी शक्तियों को रोकने के लिए जनता को आगे आना चाहिए – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar

रेनॉल्ट ने राष्ट्रव्यापी मानसून शिविर 2022 की घोषणा की

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!