Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म काँटे की शूटिंग समाप्त कर अगली फिल्म की तैयारी में जुटे निर्माता मनीष कुमार सिंह

लखनऊ [ अमन न्यूज नेटवर्क ] करुण वर्ल्ड ऑफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता मनीष कुमार सिंह भोजपुरी फ़िल्म काँटे की शूटिंग लखनऊ उत्तरप्रदेश में पूरी कर अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुकें हैं। काँटे एक पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं। जिसमें बतौर मुख्य नायक समर सिंह नजर आयेंगे।
             वहीं अन्य प्रमुख कलाकारों में दिलीप कुमार,शालू सिंह,माही खान,सीपी भट्ट,राहुल गुप्ता,बबिता सिंह,मधुलिका सिंह,ज्ञान अवस्थी और अजित के अभिनय का जलवा दर्शकों को देखनें को मिलेगा। फ़िल्म की शूटिंग समाप्ति के साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन की तैयारी जोरों पर हैं और जल्द से जल्द यह फ़िल्म प्रदर्शित करने की योजना भी हैं। मनीष कुमार सिंह इस फ़िल्म को प्रदर्शित कर तुरंत बाद दूसरी फिल्म हैल्लो ब्रदर भी इसी वर्ष लखनऊ में करेंगे।जैसा कि बताया गया कि फ़िल्म भोजपुरी दर्शकों के अनुरूप बनाई जा रहीं हैं। जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन,रोमांस,कॉमेडी व फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी। फ़िल्म के निर्देशक अनुपम कुमार हैं।जबकि,फ़िल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया हैं। वहीं लेखक वीरू ठाकुर ने फ़िल्म के लेखन का कार्य किया हैं। उम्मीद हैं फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी और सिनेमाघरों में फ़िल्म सुपरहिट साबित होगी।

संबंधित पोस्ट

वसंतस्मृति में कोकण के होनहार विद्यार्थियों को अगले वर्ष से स्कालरशिप दी जायेगी – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

रजा अकाडमी भिवंडी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Aman Samachar

भिवंडी में मनपा आयुक्त सहित तमाम शीर्ष अधिकारी से मिलना हुआ मुश्किल , नागरिकों में नाराजगी

Aman Samachar

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली सायकिल रैली 

Aman Samachar

पैगंबर के अपमान को लेकर राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन 

Aman Samachar

होम लोन और कार लोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव सीजन ऑफर

Aman Samachar
error: Content is protected !!