Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पिस्तौल व 2 कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी अपराध शाखा पुलिस ने मुंबई नासिक बाईपास पर पेट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है.  
          भिवंडी अपराध शाखा में कार्यरत पुलिस सिपाही नरसिंग क्षीरसागर को गुप्त जानकारी मिली थी कि राजनोली नाका के पास कुछ लोग पिस्तौल बिक्री करने के लिए आ रहे है. जानकारी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक महेन्द्र जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक शरद बरकडे, पुलिस उपनिरीक्षक रमेश शिंगे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रामसिंग चव्हाण, सहायक पुलिस उप निरीक्षक हनुमंत बाघमारे,पुलिस हवलदार मंगेश शिर्के,राजेन्द्र चौधरी,पुलिस नाइक रंगनाथ पाटिल, पुलिस सिपाही रविंद्र घुगे,पुलिस सिपाही नरसिंग क्षीरसागर आदि पुलिस की टीम ने राजनोली के पास नाकाबंदी कर पिस्तौल बिक्री करने आऐ दिपक सिंग नातुसिंग राजपुत (19,  नालासोपारा पुर्व), और शुभम मारूती क्षीरसागर (24 पिंपरी शेजारी, पुणे) को गिरफ्तार कर लिया.दोनों की तलाशी पर एक देशी पिस्तौल,2 जिंदा कारतूस, एक पीतल का फायटर, 2 मोबाइल फोन कुल 51 हजार 700 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है.पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है.

संबंधित पोस्ट

कांची कामकोटि से शुरू श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का 25 नवंबर को ठाणे शहर में भव्य स्वागत 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक की खास त्योहारी पेशकश, लोन प्रोसेसिंग चार्ज माफ किया

Aman Samachar

मानपाडा, पातलीपाडा की कचरे व गटर की समस्या सुलझाने की मनपा से मांग 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया अपना क्यूआर साउंड बॉक्स

Aman Samachar

बगैर निर्माण सड़क के लिए 8 करोड़ के बिल का भुगतान, ठाणे मनपा में स्मार्ट भ्रष्टाचार – डॉ जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

जिले में आज से न्युमोकोकल का बच्चों को टीका लगाने की शुरुआत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!