Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

कीनिया लुकीनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इम्तियाज़ अहमद का सत्कार 

भिवंडी  [ युनिस खान ] प्रख्यात शिक्षाविद एवं अफ्रीका स्थित कीनिया लुकीनिया यूनिवर्सिटी इतिहास के प्रोफेसर डॉ.इम्तियाज़ अहमद के कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज भिवंडी आगमन पर पूर्व उपप्रधानाचार्य एवं वाईसीएम ओयू रईस स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने तोहफों और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया .

बता दें की डॉ इम्तियाज़ अहमद बोर्ड आफ पोस्ट ग्रेजुऐट स्टडीज़ के डायरेक्टर भी हैं.इस अवसर पर अल अफ़ज़ा टूर्स एंड ट्रावेल्स के मालिक मोहम्मद अहमद (सज्जू भाई),उर्दू के प्रवक्ता मक़सूद अंसारी आदि उपस्थित थे.प्रोफेसर इम्तियाज़ अहमद ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के रख रखाव,अनुशासन,बोलती दीवारों का मंज़र,आडिओ विजुअल रूम,ड्राइंग हाल,ऑडिटोरियम,विज्ञान प्रयोगशाला आदि को देख कर अत्यंत प्रभावित हूँ. कॉलेज परिसर का हर काम सराहनीय एवं अनुकरणीय है.विद्यालय परिवार द्वारा हौसला अफ़ज़ाई और सत्कार के लिए डॉ.साहब ने केएमई सोसायटी पदाधिकारियों,प्रधानाचार्य एवं सम्पूर्ण स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त किया.

संबंधित पोस्ट

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लिया चार भोजपुरी फिल्मों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स

Aman Samachar

व्यापारी का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगने वाले चार के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मनपा आयुक्त को किया गया सम्मानित

Aman Samachar

घर देने से इनकार करने वाले भवन निर्माताओं पर मोफा एक्ट के तहत कार्रवाई हो – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

कामगारों के न्याय के लिए कांग्रेस हमेशा मजबूती से खडी रहेगी – नाना पटोले

Aman Samachar

भूमि एकर्स का “ज़मीन घोटाला” सरकार को धोखा और गरीबों के घर की लूट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!