Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 मनपा प्रभाग रचना पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने न्यायालय में जाने का दिया संकेत 

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे मनपा के प्रभाग रचना में किये गए बदलाव और मनपा के कार्यभार पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि मनपा प्रशासन नियमों का पालन न कर प्रभागों का मानचित्र तैयार किया है। इसके लिए आपत्ति व सुझाव के लिए सूचित किया गया है। हम प्रगाग रचना की स्थिति का विरोध कर रहे हैं आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार हैं।
ठाणे मनपा द्वारा घोषित प्रभाग रचना के ढांचे पर जहां विभिन्न दलों ने आरोप लगाया है वहीं शहर कांग्रेस ने भी आज संवाददाता सम्मेलन में इसका विरोध किया है। संवाददाता सम्मेलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने इस अवसर पर बोलते हुए प्रभाग रचना में नियमों का पालन न कर मनमानी करने का आरोप लगाया है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे  , गिरीश कोली और मंजूर खत्री आदि उपस्थित थे। एड चव्हाण ने कहा कि यदि ठाणे मनपा चुनाव पारदर्शी वातावरण में होना है, तो आईएएस जैसे अनुभवी अधिकारी को नियुक्त किया जाना चाहिए और चुनाव उनके नेतृत्व में होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जो लोग हैं उनके मार्गदर्शन में फिलहाल इसकी तैयारी कर रहे हैं। प्रभाग के ढांचे में बदलाव के आधार पर यह चुनाव कितना पारदर्शी होगा, इस पर संशय है।  पता चला है कि कुछ प्रभाग ढांचों में बदलाव किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरक्षित सीटों पर किसी का असर न हो।

विक्रांत चव्हाण ने कहा कि वह मांग कर रहे थे कि आईएएस दर्जे के अधिकारी में यह कार्य पूरा किया जाए। इस अवसर पर बोलते हुए एड चव्हाण ने करीब 32 प्रभागों में तैयारी की जानकारी देते हुए महाविकास अघाड़ी के सभी पक्षों से एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को फोड़ने से बचने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

सिडबी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की तरलता सुविधा के माध्यम से कम रेटिंग

Aman Samachar

ठाणे व नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय

Aman Samachar

मुंबई ऊर्जा मार्ग कौशल विकास में मुंबई के युवाओं की बढ़ाएगा क्षमता 

Aman Samachar

मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण अभियान की शुरुवात

Aman Samachar
error: Content is protected !!