Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब 6 करोड़ रूपये बकाया ,टोरेंट ने दिया सख्त कार्रवाई का संकेत 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टोरेंट पावर ने दो महीने पहले एक प्रेस नोट के माध्यम से प्रकाशित किया था कि शील-मुंब्रा-कलवा (एस.एम.के.) फ्रेंचाइजी क्षेत्र के लगभग 500 बड़े लोगों पर 10 करोड़ बिजली बिल बकाया है। जबकि इन 500 में से लगभग 250 लोग आगे आए हैं और अपना बकाया चुकाना शुरू कर दिया है; हालांकि, टीपीएल द्वारा नियमित फॉलो-अप और रिमाइंडर के बावजूद, लगभग 250 उपभोक्ता अभी भी अपना बिजली बकाया चुकाने के लिए नहीं आए हैं। इन 250 उपभोक्ताओं का एकत्रित बकाया लगभग 6 करोड़ है।
             टीपीएल ने एक बार फिर प्रेस नोट के माध्यम से सूचित किया है कि ये लोग; जिनमें से अधिकांश जाने-माने नामचीन लोग हैं, इन से अनुरोध किया जा रहा है कि कृपया अपना बिजली बकाया जल्द से जल्द चुकाएं। ऐसा नहीं करने पर अब इन 250 उपभोक्ताओं के खिलाफ टीपीएल द्वारा, नियमों के अनुसार, कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
          एसएमके फ्रेंचाइजी क्षेत्र में टीपीएल का कुल बकाया लगभग रु. 145 करोड़ हो गया हैं इसलिए सख्त बकाया बिजली बिल वसूली अभियान टीपीएल द्वारा शुरू किया जाएगा और टीपीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिल का भुगतान समय पर करें, ताकि, बिल का भुगतान न होने की वजह से बिजली आपूर्ति विच्छेदन जैसी असुविधा का उन्हें सामना न करना पड़े।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में अनधिकृत निर्माणों का मास्टरमाइंड कौन है- एड विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों (डीबीयू) का किया शुभारंभ

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

अभिनेता नरेंद्र कुमार की भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन न. 1 का शुभ मुहूर्त मुंबई में हुआ सम्पन्न

Aman Samachar

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकनिर्माण मंत्री रवीन्द्र चव्हाण नें की भाजपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी की बैंक में पड़ी निधि पुनः लेने की कार्यवाही शुरू करने की मनपा से नगर सेवक ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!