Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बंगाल में हो रहे हिंसाचार के खिलाफ भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

ठाणे [ युनिस खान ]  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हिंसा का निषेध करते हुए भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने वन्दे मातरम , भारतमाता की जय , बंगाल हिंसाचार बंद करो के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा कार्यक्रताओ के साथ मारपीट बंद करने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

           भाजपा प्रदेश सचिव एड संदीप  लेले के नेतृत्व में ठाणे के सुभाषचंद्र बोस मार्ग पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हमले का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन में शहर महासचिव मनोहर सुखदरे ,शहर उपाध्यक्ष जयेंद्र कोली ,मंडल अध्यक्ष सिद्धेश पिंगुलकर आदि शामिल थे। नाम से ममता और काम से क्रूरता जैसी प्रदर्शनकारी घोषणा कर रहे थे। प्रदेश सचिव एड लेले ने कहा कि आज हम ठाणे के सुभाषचंद्र बोस मार्ग पर बंगाल हिंसा का विरोध कर रहे हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेजी शासन के समय देश की आजादी के लिए आजाद हिन्द फ़ौज का गठन किया। उन्होंने नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। आज उन्हीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्मभूमि बंगाल में ममता बनर्जी  सत्ता मिलने के बाद तुम मुझे सत्ता दो ,मैं तुम्हारा खून करूंगी ,ऐसा कृत्य शुरू किया है। एड लेले ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में ममता दीदी आपको बहुमत मिला है हम जीत के लिए आपको बधाई देते हैं। चुनाव के बाद बंगाल न आपके कार्यकर्ताओं के द्वारा जो उन्माद  दिखाया जा रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जा रही है वह तत्काल बंद होना चाहिए और हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे हिंसाचार का निशेष कर रहे हैं।  कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाएं तत्काल रोकने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

राशन कार्ड पर मिलने वाली दाल कार्डधारकों को दिलाने व काला बाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक व एक यात्री की मृत्यु , परिजनों को दस लाख रूपये आर्थिक सहायता की मांग

Aman Samachar

32वीं ‘ठाणे महापौर वर्षा मैराथन’ 30 अगस्त 2026 को होगी

Aman Samachar

एकता व भाईचारा बढ़ाने के लिए अपने अपने समाज के कट्टरपंथ को रोकना होगा – संजय सिंह

Aman Samachar

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

Aman Samachar

वायु प्रदूषण भारत में दूसरा सबसे गंभीर स्वास्थ्य ज़ोखिम

Aman Samachar
error: Content is protected !!