Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डॉ ख़लीलुद्दीन तुमानदार की पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न 

भिवंडी [ युनिस खान ] फलाहे आम स्टडी सेंटर,भिवंडी द्वारा डॉ खलीलुद्दीन तुमानदार की पुस्तक ‘नुकूशे हरम ‘का विमोचन समारोह प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार जाने आलम रहबर की अध्यक्षता में रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा आडीटोरियम में आयोजित किया गया ।
          मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक इनकलाब के संपादक शाहिद लतीफ एवं विशेष अतिथि के रूप में के एम ई सोसायटी के सचिव सुहैल फकीह,रईस हाई स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,मोहम्मद रफी अंसारी,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अब्दुस्सलाम अंसारी,मौलाना हबीबुल्ला कासमी,मौलाना औसाफ फलाही,इरफान जाफरी,डा निसार मुकरी,अब्दुल मलिक मोमिन आदि उपस्थित थे।पुस्तक का विमोचन समारोह के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के हाथों संपन्न हुआ।जाने आलम रहबर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पुस्तक में लिखे गए लेखों को अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक बताया।मुख्य अतिथि शाहिद लतीफ ने पुस्तक में वर्णित रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये।डॉ निसार मुकरी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं फलाहे आम स्टडी सेंटर की कारगुजारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
         बता दें कि फलाहे आम स्टडी सेंटर में छात्रों का मार्गदर्शन करने के साथ साथ पुस्तक,कंप्यूटर तथा इंटरनेट आदि की सुविधा भी निः शुल्क प्रदान की जाती है। इसअवसर पर सभी मेहमानों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुस्तक को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए डॉ ख़लीलुद्दीन तुमानदर साहब से अपने मधुर संबंधों तथा उनकी शैक्षिक,सामाजिक एवं साहित्यिक सेवाओं की सराहना की।कार्यक्रम में भिवंडी तथा आस पास के डॉक्टर,अध्यापक एवं गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।समारोह का सफल सूत्र संचालन प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने किया।अब्दुल अज़ीज़ अंसारी के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।फहीम मोमिन और वजाहत अली मोमिन ने ज़ूम एप की मदद से विमोचन समारोह को देश विदेश में देखने,सुनने एवं विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस ने नई सुविधाओं और अधिक लाभों के साथ हाईफ़्लायर बिजनेस ट्रैवल प्रोग्राम की शुरुआत

Aman Samachar

राकांपा ने विशेष शिबिर लगाकर लोगों को वितरित किए विविध शासकीय प्रमाणपत्र

Aman Samachar

पालघर की निजी कोरोना अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने वालों के खिलाफ अपर्धिक मामला व काली सूची में डालने की चेतावनी  

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-लाइट’ पहल के जरिए देश के ग्रामीण इलाकों में अपने दायरे का किया विस्तार 

Aman Samachar

मुंबई – दिल्ली फ्रेट कारीडोर बनने से रेल आरक्षण की प्रतीक्षा सूची नहीं रहेगी – सांसद पी पी चौधरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!