Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरटीई प्रवेश के अपूर्ण आवेदन कराने वाले अभिभावकों से 28 फरवरी तक पूर्ण करने की अपील

ठाणे [ इमरान खान ]  जिले में आर.टी. ई- प्रवेश प्रक्रिया को अच्छा समर्थन मिल रहा है और आज कुल 20825 अभिभावकों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।  जिसमें से 13011 आवेदनों का पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और 7814 आवेदनों का पंजीकरण अभी भी अधूरा है। जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने अपूर्ण आवेदन वाले अभिभावकों से अपील की है कि 28 फरवरी तक आवेदन पूर्ण करालें।
जिले में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए आरटीई 25 फीसदी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत सभी पंचायत समिति और मनपा क्षेत्र में कुल 648 स्कूल पात्र हैं और कक्षा एक के लिए 11469 और प्री-प्राइमरी के लिए 798 सीटें उपलब्ध हैं। अभिभावकों को अपने बच्चे के प्रवेश आवेदन को सरकारी वेबसाइट https://student.maharashtra.gov.in/adm_portal/Users/rteindex पर पंजीकृत करना आवश्यक है।
इस प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अभिभावकों का मार्गदर्शन करने के लिए सभी पंचायत समिति और मनपा स्तर पर सहायता केंद्र शुरू किए गए हैं। अभिभावकों के लिए सहायता केंद्र, ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण के लिए उपयोगकर्ता नियमावली, आवश्यक दस्तावेज आदि की सभी जानकारी उपरोक्त सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

संबंधित पोस्ट

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा करने के केंद्र सरकार की घोषणा के खिलाफ कर्मचारियों ने किया मूक प्रदर्शन 

Aman Samachar

 मंत्रालय पत्रकार संघ के प्रमोद बने अध्यक्ष, पवार उपाध्यक्ष, प्रवीण महासचिव व यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित 

Aman Samachar

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!