Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा से मीरा रोड तक टीएमटी की नई बसें चलाएं – शमीम खान

ठाणे ( यूनिस खान ) मुंब्रा से मीरा रोड के बीच चलने वाली ठाणे मनपा परिवहन सेवा की बसे बहुत पुरानी और खराब हो चुकी हैं जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। राकांपा मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष व पूर्व परिवहन सदस्य शमीम खान ने परिवहन प्रबंधक भालचंद्र बेहरे से मिलकर ज्ञापन दिया है।
        उन्होंने कहा कि जब मैं परिवहन समिति का सदस्य था, तो मैंने इस रूट पर 5 बसें शुरू करवाया था। मुंब्रा से मीरा रोड की दूरी लंबी है,तब ही मैंने मांग की थी कि यहां सभी नई और मॉडर्न तरह की बसें चलाई जाएं, लेकिन नई बसें नहीं चलाई गई। इसलिए आज हम टी एम टी प्रबंधक भालचंद्र बेहरे से मिल कर यहां नई बसें चलाने की मांग की है। ऐसी जानकारी ठाणे मनपा परिवहन समिति के पूर्व सदस्य और राकांपा -शरद पवार गट के मुंब्रा कलवा के अध्यक्ष शमीम खान ने दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में मीरा रोड प्रवासी संघ के लोगों ने मुझसे मिलकर इन खराब बसों की शिकायत की और मैंने आज उन्हें बताया जिस पर कल सुबह 8:30 बजे चलने वाली बस को बदलकर एक अच्छी नई बस लगाई जाएगी और बाकी बसें भी जल्द ही बदल दी जाएंगी ऐसा आश्वासन भालचंद्र बेहरे ने दिया है।
      शमीम खान ने कहा कि मेरी दूसरी मांग यह थी कि जिस तरह मुंबई में डबल डेकर बसें चलती हैं और अब हमारी टीएमटी के काफ़िले में डबल डेकर बस भी आ गई है, वैसे ही मुंब्रा में भी डबल डेकर बसें चलाई जाएं, मैंने यह मांग पहले भी  परिवहन के मीटिंग में की थी।

संबंधित पोस्ट

14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में समाहित करने व विकास में हरसंभव सहयोग –  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने मिस.श्वेताल बसु को चीफ ऑफ मार्केटिंग और संचार प्रमुख किया नियुक्त

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने होम लोन की दरों को घटाकर 6.5% किया

Aman Samachar

शापूरजी हाउसिंग का ज्वॉयविले अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सौरव गांगुली के साथ शुरू करेगा पहला ब्रांड अभियान

Aman Samachar

नाले में कार गिरने से चार लोग मामूली घायल

Aman Samachar

नर्सिंग पेशे में ज्ञान व कौशल के साथ करुणा भी आवश्यकता – उमेश बिरारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!