Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में जेनरिक मेडिकल स्टोर शुरू करने का प्रस्ताव 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल का मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों के रिश्तेदारों को दवा लाने बाहर जाना पड़ता है। मरीजों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए मनपा ने प्रस्ताव तैयार किया है जिसे मंजूरी के लिए मनपा की महासभा में लाया जा रहा है।                        मरीजों को रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने व अस्पताल के अन्दर मेडिकल स्टोर शुरू कराने की पहले से मांग उठती रही है।  अस्पातल के अन्दर के मेडिकल स्टोर का ठेका समाप्त होने व विविध कारणों से कभी कभी बंद रहने की शिकायतें आती रही हैं।  आम मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने की अनुमति दी है।  राज्य के साथ शहर के अनेक क्षेत्रों में जेनरिक दवाएं उपलब्ध होने से आम नागरिकों को सस्ती दर पर दवाएं मिलने से लोग राहत महसूश कर रहे हैं। मनपा ने कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में जेनरिक मेडिकल स्टोर शुरू करने का प्रस्ताव बनाया है। प्रस्ताव को आगामी मनपा की महासभा में मंजूरी के लिए पटल पर रखा जा रहा है।  मंजूरी के बाद अस्पताल के भीतर जेनरिक मेडिकल स्टोर शुरू होने से मरीजों व उनके रिश्तेदारों को महगी दवा खरीदने से छुटकारा मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

उल्हासनगर में अवैध मोबाइल नेटवर्क बूस्टर पर कार्रवाई

Aman Samachar

पुलिस के अत्याधुनिक ‘प्रहरी’ इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

 नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान के स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar

माता अमृतानन्दमयी मठ के स्वयंसेवियों द्वारा यूक्रेन के शरणार्थियों की अथक सेवा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!