Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सहायक आयुक्त की टीम नें हटाया अतिक्रमण, जागरूक नागरिकों ने किया स्वागत

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 3 सहायक आयुक्त बालाराम जाधव ने मनपा कर्मियों की टीम के साथ पद्मा नगर स्थित सब्जी मार्केट में अवैध रूप से दुकान लगा रहे लोगों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया.मनपा कर्मियों की टीम ने अवैध रूप से रास्ते को अतिक्रमण कर सब्जी बेच रहे लोगों को हटाकर लोगों के आवागमन में आ रही बाधा को दूर किया.उक्त अवसर पर सहायक आयुक्त बालाराम जाधव, बीट निरीक्षक रमाकांत म्हात्रे, नारायण पाटील,दत्तात्रय भोये, गणेश पवार सहित अन्य मनपा कर्मी उपस्थित थे.
            गौरतलब हो कि भिवंडी शहर के हर प्रमुख मार्ग एवं सब्जी मार्केट में अवैध रूप से लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के आदेश पर  मनपा (अतिक्रमण) उपायुक्त दीपक पुजारी ने भिवंडी मनपा स्थित 5 प्रभागों में कार्यरत सहायक आयुक्तों को नागरिकों की सहूलियत के लिए अवैध रूप से हुए अतिक्रमण को हटाने का कड़क निर्देश दिया गया है. मनपा उपायुक्त दीपक पुजारी के निर्देश पर मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 3 सहायक आयुक्त बालाराम जाधव नें बीट निरीक्षक एवं रोड मुकदम की टीम के साथ मिलकर पद्मानगर स्थित भाजी मार्केट एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण कर रोड के किनारे बैठे हुए लोगों सहित रोड किनारे ठेला लगाने वालों पर कार्रवाई की.अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान मनपा कर्मियों की टीम नें कई ठेले जब्त कर ट्रक पर लादकर कोंबड़ पाड़ा स्थित मनपा भंडारण गृह में जमा करा दिया.सहायक आयुक्त बालाराम जाधव ने अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण कदापि बर्दाश्त नहीं होगा.अतिक्रमण करने वालों पर कड़क कार्रवाई की जाएगी. मनपा सहायक आयुक्त बालाराम जाधव की कड़क चेतावनी अवैध तरीके से मार्ग अतिक्रमण कर व्यवसाय में लिप्त दुकानदारों, ठेला वालों एवं सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मचा है.शहर के जागरूक नागरिकों ने मनपा कार्यवाही का स्वागत किया है.

संबंधित पोस्ट

लेखक व निर्माता विशाल सम्राट की मुहिम यूपीवुड भारत में एक नई फिल्म इंडस्ट्री

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा माँ कुष्मांडा के हाथों किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

कांग्रेसी विचारधारा स्वीकार कर देश में सामाजिक भाईचारा बढ़ाने की सीख शरद पवार ने दिया – डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

अशोक लेलैंड ने लॉन्च किए i-Gen6 प्रौद्योगिकी के साथ बॉस LX और LE

Aman Samachar

दो देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

महान क्रन्तिकारी राघोजी भांगरे के ठाणे सेन्ट्रल जेल में शीघ्र स्मारक बनेगा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!