Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्पोर्टिंग क्लब की सेमीफाइनल में विहान आसवले का तिहरा शतक

ठाणे ( यूनिस खान ) स्पोर्टिंग क्लब कमेटी द्वारा आयोजित शताब्दी कप अंडर-14 अंतर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पोर्टिंग क्लब कमेटी, ठाणे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विजय क्रिकेट क्लब के खिलाफ स्पोर्टिंग क्लब ने पहली पारी में 677 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंतिम चार में जगह पक्की की।
         स्पोर्टिंग क्लब की ओर से विहान आसवले ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ा। उसने अपनी पारी में 9 छक्के और 45 चौके लगाए। वहीं अद्वैत कचराज ने 26 चौकों की मदद से 152 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विहान पुजारी ने 13 चौकों के साथ 65 रन बनाए।
        गेंदबाजी में स्पोर्टिंग क्लब के राशय सावंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 रन देकर चार विकेट हासिल किए और विजय क्रिकेट क्लब की पूरी टीम को 189 रनों पर समेट दिया। अब सेमीफाइनल में स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला 9 और 10 नवंबर को ठाणे के सेंट्रल मैदान में ठाणे रॉयल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम से होगा।

संबंधित पोस्ट

18 अप्रैल को महिलाओं की बैठक और तृतीय पंथी मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण

Aman Samachar

 विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले सुपर स्पेशलाइज्ड केमिकल स्टोरेज फैसिलिटी, केमस्टोर के शुभारंभ की घोषणा की

Aman Samachar

बिजली की चोरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करायेगी टोरेंट पावर कंपनी 

Aman Samachar

मंगलागौर कॉम्पिटिशन संस्कृति का उत्सव और नारी शक्ति की जागृति है – सुजाता पाटिल

Aman Samachar

हर एम्बुलेंस पर सरकार की डिजिटल नज़र , सरकार की एम्बुलेंस पॉलिसी जल्द – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

मोबाइल चोरी कर निकाल लिया बैंक खाते से पैसा

Aman Samachar
error: Content is protected !!