Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

एम के दिलीप करेंगे हिंदी खोरठा नागपुरी चैनल का शुभारंभ,नए कलाकारों को देंगे मौका

बोकारो ,रांची [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निर्माता निर्देशक एम के दिलीप बहुत जल्द हिंदी खोरठा और नागपुरी यूट्यूब चैनल जस्सू प्रोडक्शन का शुभारम्भ करने वालें हैं।जो नए कलाकारों को मौका देगी और उनके प्रतिभा को एक उचित मंच प्रदान करेगी।एम के दिलीप मूलतः बोकारो के रहने वाले हैं।लेकिन,वर्तमान में गोवा में रहते हैं।
              शुरू से ही मनोरंजन के क्षेत्र में इनकी रुचि रहीं हैं,समय की कमी के कारण वे इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं हो सकें।किन्तु बहुत जल्द एक जोरदार शुरुआत के साथ हिंदी खोरठा और नागपुरी में श्रीगणेश करेंगे।जिसमें नए प्रतिभाशाली कलाकारों को गायिकी,अभिनय व अन्य कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगे।एम के दिलीप के संग गीत संगीत निर्माण में रांची के संगीतकार हर्ष उपाध्याय अपना योगदान देंगे।जिन्होंने इससे पूर्व कई भाषाओं के गीतों में संगीत दिया हैं।जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया और जिनमें से कई हिट भी रहें हैं।
            एम के दिलीप ने बताया कि जस्सू प्रोडक्शन गानों के साथ फिल्म भी करेगी।जो हिंदी खोरठा और नागपुरी भाषा में होगी।बहुत जल्द फिल्म करने की योजना हैं।जिसकी तैयारी जोरों पर हैं।जबकि,बॉलीवुड गायकों से गीतों की रिकॉर्डिंग भी करवाने वाले हैं।जो जस्सू प्रोडक्शन से ही रिलीज भी होगी।झारखंड सिनेमा उद्योग में असीम संभावनाएं हैं।जरूरत हैं उचित व्यवस्था,मार्गदर्शन एवं सठिक कार्य की।जिससे झारखंड की संगीत और फिल्म इंडस्ट्री सफल साबित होगी।

संबंधित पोस्ट

सोमवार को महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफ़ान से तेज हवा व बारिश की संभावना

Aman Samachar

मान्धाता श्री हनुमान मंदिर भंडारा कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल  

Aman Samachar

2 हजार किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर मनपा ने वसूले 15 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar

वाशी व सीबीडी बस स्टैंड पर 23 सितम्बर से पास , पूरी क्षमता से बस सेवा होगी शुरू 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईएसओ 9001:2015 री-सर्टिफिकेशन मिला

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar
error: Content is protected !!