Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

यश ऊर्फ रॉकी के एंथेम ‘तूफान’ से ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ का काउंटडाउन शुरू

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख फिल्‍म निर्माण कंपनियों में से एक होमवेल फिल्‍म्‍स ने आज साल की सबसे अपेक्षित और बड़े कैनवास की ऐक्‍शन और मनोरंजन से भरपूर फिल्‍म ‘के.जी.एफ: चैप्‍टर 2’ का पहला गाना लॉन्‍च किया है।“तूफान’’ टाइटल वाला रॉकी का यह एंथेम रहस्‍यमय मसीहा को एक रोमांचक अवतार में पेश करता है। यह गाना अत्‍यंत अपेक्षित ऐक्‍शन वाली इस कहानी के आने से एक महीने पहले ही सरगर्मी को बढ़ा रहा है।

         गाने के बोल वाले वीडियो की शुरूआत कुछ दमदार दृश्‍यों से होती है, जो दर्शकों से शरारत करते हुए ‘के.जी.एफ: चैप्‍टर 2’ में उनके लिये आ रहे ऐक्‍शन से भरपूर मनोरंजन की एक झलक देते हैं। पहली फिल्‍म की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद, होमवेल फिल्‍म्‍स ने उसकी अगली किस्‍त के रिलीज की घोषणा की है, जो 14 अप्रैल, 2022 से सिनेमाघरों में आएगी।

          आखिरकार प्रशंसकों का इंतजार खत्‍म हो गया है, क्‍योंकि फिल्‍म का पहला गाना आ चुका है, जो इस मूवी के रिलीज पर होने वाले जोरदार धमाके की झलक देता है।गाना ‘तूफान’ अतीत की याद दिलाता है और हमें उस ओरिजिनल ब्‍लॉकबस्‍टर में लौटाता है, जिसने अपनी एक खास छाप छोड़ी है और जो अब तक की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली कन्‍नड़ फिल्‍म थी।

          अपने अत्‍याधुनिक स्‍पेशल इफेक्‍ट्स, वैश्विक स्‍तर के ऐक्‍शन वाले दृश्‍यों, आला दर्जे की सिनेमेटोग्राफी और यश को रातों-रात अपने किरदार रॉकी का पर्याय बनाने वाले उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिये मशहूर ‘के.जी.एफ चैप्‍टर 2’ भी विरासत को आगे बढ़ाने और पहले से बेहतर प्रदर्शन का वादा करती है। इसका कारण संजय दत्‍त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज समेत इसके दमदार सितारे हैं।

            इस लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, होमवेल फिल्‍म्‍स के संस्‍थापक विजय किरनगंदुर ने कहा: “हम ‘तूफान’ रॉकीज एंथेम को लॉन्‍च करते हुए बहुत खुश हैं, जो केजीएफ की दूसरी किस्‍त का आगाज है। होमवेल फिल्‍म्‍स में हम प्रशंसकों के लिये हालिया समय के सबसे मशहूर किरदारों को दोबारा पेश करते हुए उत्‍साहित हैं। रॉकी ने एक क्रांति की शुरू‍आत की है और इस गाने का टाइटल उस रहस्‍यमय लीडर की सटीक झलक देता है। पहले भाग की बेमिसाल सफलता के बाद हमारे डायरेक्‍टर प्रशांत नील ने इस मूवी का स्‍तर और भी ऊँचा करने की कोशिश की है, जिससे हमारे प्रशंसकों को निश्चित तौर पर एक रोमांचक अनुभव मिलेगा। संगीत के लिये हमारे उस्‍ताद रवि बसरूर ने अपने पार्श्‍वसंगीत में हर भावना को संजोया है। मुझे यकीन है कि दर्शक इससे काफी रोमांचित होंगे।” 

         प्रशांत नील द्वारा लिखी गई और निर्देशित और विजय किरनगंदुर द्वारा होमवेल फिल्‍म्‍स के बैनर तले निर्मित यह पीरियड ऐक्‍शन फिल्‍म 14 अप्रैल, 2022 को पूरे देश में रिलीज होने के लिये तैयार है।यह फिल्‍म कन्‍नड़, तेलुगू, तमिल, हिन्‍दी और मलयालम में रिलीज होगी। देश के उभरते प्रोडक्‍शन हाउसेस में से एक होमवेल फिल्‍म्‍स अगले दो वर्षों में इंडस्‍ट्री के सबसे बड़े प्रोजेक्‍ट्स में से कुछ को प्रोत्‍साहन देने के लिये तैयार है। होमवेल फिल्‍म्‍स ने पूरे भारत में रिलीज हुई अपनी तीसरी फिल्‍म ‘सलार’ भी बनाई है, जिसमें प्रभास हैं। बड़े हिट ‘केजीएफ- चैप्‍टर 1’ से भारतीय सिनेमा में धूम मचाने वाले और सबसे ज्‍यादा मांग में रहने वाले निर्देशकों में से एक प्रशांत नील इस मूवी का निर्देशन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

Aman Samachar

अंधेरी में सम्मानित हुए घरेलू कामगारों के बच्चे

Aman Samachar

ठाणे की गौरी मिसाल जनसंपर्क विषय में मुंबई विद्यापीठ में प्रथम

Aman Samachar

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्रिसमस पर शिवशांति प्रतिष्ठानने निकाली 

Aman Samachar

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!