Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एमएसएमई को बाजार तक पहुंच बनाने की सुविधा देने के लिए सिडबी ने ओएनडीसी में ली हिस्सेदारी 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश में एमएसएमई के वित्तपोषण और विकास के लिए शीर्ष वित्तीय संस्था, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) नामक ओपन पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क इकाई में रु.10 करोड़ के निवेश से 7.84 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी बनाई है।

      ओएनडीसी को हाल ही में 30 दिसंबर, 2021 को आरंभ किया गया है। इसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं दोनों के लिए भारतीय डिजिटल वाणिज्य पारितंत्र को विकसित और रुपांतरित करने के लिए अपनी तरह का पहला ओपन पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

        सिडबी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री एस. रमन्न ने कहा, “हमें विश्वास है कि ओएनडीसी में हमारे निवेश से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में सहायता मिलेगी, जिसका उद्देश्य देश में डिजिटल कॉमर्स का लोकतांत्रिकरण करना है।  यह इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, विशेष रूप से सूक्ष्म उद्यमों और खुदरा विक्रेताओं के लिए ई-कॉमर्स बाजार स्‍थलों तक उनकी पहुँच बनाने हेतु लागत और प्रयास को कम करते हुए, बाजार पहुंच को बढ़ाकर एक सार्वजनिक हित के रूप में कार्य करेगा।

इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना को सफल बनाने हेतु, सिडबी अपने संस्थानों के नेटवर्क के माध्‍यम से ओएनडीसी के साथ सक्रिय तौर पर कार्य करेगा।

संबंधित पोस्ट

होंडा कार्स इंडिया ने घरेलू त्योहारी बिक्री में 18% की वृद्धि दर्ज की 

Aman Samachar

भिवंडी के डॉ अबू तालिब अंसारी व शमा अख्तर काजमी को पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी का पुरस्कार 

Aman Samachar

यहूदियों के प्रार्थना स्थल में बम रखे होने की धमकी से शहर में सनसनी

Aman Samachar

सिडबी और ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा एमएसएमई  परितंत्र  के विकास पर राष्ट्रीय स्तर की ज्ञानशाला का आयोजन

Aman Samachar

सिड्को व मनपा समन्वय बनाकर नवी मुंबई के विकास प्रकल्पों को समय पर पूरा कराएं – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!