Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य के चारों कृषि विद्यापीठ के कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग की सुविधा दिलने की मुख्यमंत्री से मांग

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के चार कृषि विद्यापीठ के कर्मचारियों के लिए  सातवाँ वेतन आयोग दिलाने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधान परिषद सदस्य एड. निरंजन डावखरे ने किया है। उन्होंने दापोली कृषि विद्यापीठ के कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर आन्दोलन को समर्थन दिया है। सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर दापोली कृषि विद्यापीठ का कर्मचारी काम बंद आन्दोलन कर रहे हैं।  जिसकी सूचना मिलते ही एड. केलकर ने उनसे संवाद स्थापित कर समर्थन दिया है। विद्यापीठ के कार्यकारी परिषद के सदस्य व विधान परिषद् सदस्य के नाते एड. डावखरे ने समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के सामान राज्य के चारों  कृषि विद्यापीठ के कर्मचारियों को सातवाँ देने का सरकार को निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा है कि   विद्यापीठ की सेवा के अधिकारी , कर्मचारी के नगरी सेवा  नियम व सेवा शर्त सामान लागू है। जब राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवाँ वेतन आयोग लागू किया है तो कृषि विद्यापीठ के कर्मचारियों को क्यों वंचित रखा है।  मुद्दे पर एड. डावखरे ने चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे से इस पर विचार करने की मांग किया है।  विधान सभा में विरोधी पक्षनेता देवेन्द्र फडनवीस व विधान परिषद में विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर उक्त मुद्दा उठाएंगे। इस आशय की जानकारी एड. डावखरे ने  है।

संबंधित पोस्ट

दिवाली के कंदील व सजावट की वस्तुओं की खरीदी में जुटे ग्राहक

Aman Samachar

मुंब्रा अस्पताल अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को मनपा की ओर महापौर ने दिया चेक 

Aman Samachar

 चोरी के उद्देश्य से कंटेनर चालक की हत्या मामले में नाबालिग समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार

Aman Samachar

 स्टूूडेंट्स के विकास के लिए नई एजुकेशनल पहल पर ज़ोर

Aman Samachar

जी.एम.मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सफल

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!