Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी द्वारा अपने 32 वें स्थापना दिवस पर स्वावलंबन मेला 2022 का आयोजन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी ) ने अपने 32वें स्थापना दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में अपने बीकेसी  कार्यालय, मुंबई में ‘स्वावलंबन मेले’ का आयोजन किया है। यह 02 अप्रैल, 2022 से शुरू होकर  4 दिन  तक चलेगा । यह मेला सूक्ष्म उद्यमियों, विशेषरूप से महिलाओं और कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर प्रदान करेगा।  इस तरह के आयोजन सूक्ष्म उद्यमियों / कारीगरों / एसएचजी को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, ताकि वे अपने ग्राहकों के  आधार का विस्तार कर सकें।

         स्वावलंबन मेले का उद्घाटन सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री सिवसुब्रमणियन रमण ने किया। अपने उद्घाटन भाषण के दौरान श्री रमण ने कहा कि सिडबी द्वारा अपने मिशन स्वावलंबन अभियान के तहत कारीगरों और महिला उद्यमियों को अपने व्यवसायों को टिकाऊ बनाकर आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान करना है और यह मेला इस उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।उद्यमों के संवर्धन और विकास के अलावा, यह आयोजन ऐसे उद्यमों को उचित वित्त पोषण सहायता के माध्यम से आगे बढ़ने में भी सुविधा प्रदान करेगा।

संबंधित पोस्ट

 सब्सिडी पर रोक.से पावरलूम उद्योग को करारा झटका , मालिकों की सरकार से गुहार

Aman Samachar

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों का किया आन लाईन मार्गदर्शन

Aman Samachar

अरक्षित ट्रक टर्मिनल की जगह कब्जे न लेने पर भूखंड को श्रीखंड बनाकर निगलने आशंका

Aman Samachar

गणपति विसर्जन के चलते ईद ए मिलादुन्नबी का जुलुस 29 सितंबर को 

Aman Samachar

 एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दानदाताओं व प्राप्तकर्ताओं की बैठक में बालिका हुई भावुक 

Aman Samachar

वाडा – भिवंडी मार्ग के निकट विश्व भारती फाटा से भिनार वडपा 7. 70 किमी मार्ग का होगा निर्माण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!