Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कमिंस इंडिया और BITS पिलानी डिजिटल युग की निर्माण तकनीकों के लिए कमिंस कर्मचारियों को दक्षता के प्रति प्रयासरत 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  कमिंस इंडिया, BITS पिलानी के वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स (WILP) डिवीजन की सहभागिता में शिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में निरंतर सीखने और अपस्किलिंग की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है। कमिंस इंडिया द्वारा प्रायोजित, ये बी.टेक और एम.टेक प्रोग्राम इंट्री-लेवल और शॉप फ्लोर कर्मचारियों को पेशेवर डिग्री, नए जमाने की पॉवर-स्किल्स तथा इंडस्ट्री संबंधित ज्ञान देकर उनके  करियर की नीव सशक्त करते हैं। 

          अगस्त 2017 में कमिंस इंडिया के 40 कर्मचारियों के पायलट बैच के बी.टेक प्रोग्राम में नामांकित होने के साथ ये साझेदारी शुरू हुई। इसके बाद, दो बैचों में कुल मिलाकर 85 कर्मचारी सफलतापूर्वक बी.टेक तथा एम.टेक की डिग्री हासिल कर चुके हैं। दोनों प्रोग्राम में भाग लेने वाले कर्मचारी, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, पर्चेज़िंग, क्वालिटी, मार्केटिंग और सप्लाई चेन जैसे महत्वपूर्ण विभागों से नामांकित किये गए हैं । 

         BITS पिलानी WILP, कमिंस इंडिया के लिए एक प्रतिष्ठित प्रोग्राम है क्योंकि यह कर्मचारियों को अपने करियर में ब्रेक लिए बिना ही भारत के एक विख्यात संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने का सपना पूरा करवाता है। यह प्रोग्राम उन्हें एक्सपोजर और दक्षता भी प्रदान करता है जो उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास हेतु बहुत महत्वपूर्ण है।BITS पिलानी WILP ने IT और ITES, ऑटोमोटिव, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, केमिकल्स, मेटल्स और माइनिंग जैसी इंडस्ट्रीज में 1,00,000 से अधिक कामकाजी पेशेवरों को करियर बढ़ाने वाले कौशल से सशक्त किया है। 

         इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए और निरंतर सीखने व अपस्किलिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कमिंस इंडिया की ह्यूमन रिसोर्स लीडर अनुपमा कौल ने कहा, “अपनी ‘हायर टू डेवलपमेंट’ वाली धारणा के अनुसार और कमिंस को एक विकास केंद्रित संगठन बनाने के लिए हम विभिन्न तरीकों से अपने कर्मचारियों का विकास करने में लगातार निवेश करते रहते हैं। ऐसी कई पहलों में से एक है- अपने कर्मचारियों के लिए स्पॉन्सर्ड एज्यूकेशन प्रोग्राम्स में निवेश करना, जिसमें औपचारिक शिक्षा जारी रखने वाला सुविधापूर्ण विकल्प शामिल है। हमारे कर्मचारियों को सीखने का समग्र अनुभव प्रदान हेतु डिजाइन किए गए BITS पिलानी के अनूठे वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स (WILP) के लिए हुई इस सहभागिता पर हमें गर्व है। हमारे कर्मचारी इन शिक्षण कार्यक्रमों को बहुत महत्व देते हैं और इन कार्यक्रमों से उन्होंने भारी लाभ भी उठाया है।” 

               सहभागिता के बारे में बात करते हुए BITS पिलानी के ऑफ–कैंपस प्रोग्राम्स एंड इंडस्ट्री एंगेजमेंट के डाइरेक्टर प्रो. जी. सुंदर ने बताया, “हमें गर्व के साथ–साथ इस बात की प्रसन्नता भी है कि प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कमिंस इंडिया के साथ हमने सहभागिता की। BITS पिलानी WILP में हम लगातार इस तरह के पाठ्यक्रम वाले प्रोग्राम बनाने और प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, जो विभिन्न कार्यक्षेत्रों में मौजूद संगठनों की जरूरी तकनीकी दक्षताओं को बढ़ाने के उपयुक्त हों, और ऐसा करते हुए हम कामकाजी पेशेवरों को इस ढंग से प्रशिक्षित करते हैं कि नौकरी से लंबा अवकाश लिए बिना उनका व्यक्तिगत करियर प्रगति की राह पर आगे बढ़ सके।

संबंधित पोस्ट

घर देने से इनकार करने वाले भवन निर्माताओं पर मोफा एक्ट के तहत कार्रवाई हो – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

 विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर हम अपनी आँखों की सेहत को प्राथमिकता दें – डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

  श्याम स्टील ने लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह के साथ लॉन्च किया अपना नया डिजिटल कैम्पेन

Aman Samachar

मोर्चा ,आन्दोलन के मद्देनजर 26 जून तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञ लागू 

Aman Samachar

सिडबी और जन उद्यमिता के लिए वैश्विक गठबंधन (जी.ए.एम.ई) छोटे एनबीएफसी के लिए पहला समूह लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!