Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की एक विश्वस्तरीय जेनसेट सीरीज पेश की 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] लॉकडाउन और अनलॉकिंग के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद वैश्विक महामारी के परिदृश्य ने बिजली की सतत आपूर्ति होने पर जोर दिया है। चाहे अस्पताल हों, आवासीय सोसाइटी हों, रेस्तरां हों, कार्यालय या खुदरा कारोबार हों, बंगले, खेत या निर्माण स्थल हों, बिजली की सतत आपूर्ति की जरूरत हर जगह बनी हुई है। हाल के वर्षों में भारत की ऊर्जा खपत पूरी दुनिया के मुकाबले बड़ी तेज दर से बढ़ी है। पॉवर का एक भरोसेमंद स्रोत सुनिश्चित करने के लिए भारत के प्रमुख इंजन निर्माताओं में गिने जाने वाले कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की बिलकुल नई विश्वस्तरीय जेनसेट रेंज प्रस्तुत की है।

              रिकार्डो पीएलसीयूके जैसे भागीदारों के साथ हुए हमारे घरेलू अनुसंधान एवं रणनीतिक गठजोड़ के परिणामस्वरूप वास्तव में पॉवर जनरेटर की बेमिसाल श्रेणी सामने आई है। ये मजबूत जेनसेट न्यूनतम कैपइक्स और ऑपइक्स खपत के दम पर अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ बैकअप पॉवर समाधान प्रदान करते हैं। पूरी रेंज 5KVA से 250KVA तक फैली हुई है जो 2-, 3-, 4- और 6-सिलेंडर वाले कूपर इंजन से संचालित होती है। इन जेनरेटर की कॉम्पैक्टनेस जगह घेरने के संदर्भ में ग्राहकों की बड़ी लागत बचाती है, खासकर उन क्षेत्रों में, जहां जगह खरीदना खाने का काम नहीं होता।

          कूपर कॉर्पोरेशन प्राय. लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री फारूख एन. कूपर ने कहा, “हम अपना 100वां वर्ष मना रहे हैं और हमारी विरासत भरोसे व विश्वसनीयता पर टिकी हुई है। हम लगातार बदलते मार्केट की गतिशीलता को ध्यान में रख कर ही अपनी गुणवत्ता, सेवाओं और उत्पाद नवाचार को बेहतर बनाने का सतत प्रयास करते रहते हैं। हम अपने उपभोक्ताओं को इस श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद उपलब्ध कराने का लगातार प्रयत्न करते हैं। हमारे इंजन इस मार्केट के लिए सबसे उपयुक्त हैं, क्योंकि इनमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होता है और इन्हें भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। हमारे सभी इंजन और जेनसेट ‘मेड इन इंडिया’ हैं तथा इन्हें सतारा (महाराष्ट्र) स्थित हमारी अत्याधुनिक निर्माण इकाई में बनाया जाता है।

 

संबंधित पोस्ट

द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड में शामिल हुआ टी-सीरीज़ 

Aman Samachar

शराब पीने के बाद विवाद में निजी कंपनी के सुरक्षा रक्षक की सहयोगी ने की हत्या

Aman Samachar

केंद्रीय लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar

मनपा की पांच विशेष समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों में चार महिलाऐं 

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!