Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 465,000 से अधिक किसानों के साथ हुआ जुड़ाव

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने भारतीय किसानों के साथ अपने वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- बड़ौदा किसान पखवाड़ा के छठे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। कृषि उत्सव के दौरान, बैंक ने देश भर में 465,000 से अधिक किसानों को अपने साथ जोड़ा और समग्रतः 2,200 करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण मंजूर किए।

       देश भर में मुख्य रूप से कृषि ग्राहकों को सेवा प्रदान करने वाली बैंक की अर्ध शहरी और ग्रामीण शाखाओं के नेटवर्क तथा कुछ मेट्रो और शहरी शाखाओं ने भी इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया। किसान पखवाड़े के दौरान बैंक ने किसानों की बैठकों, चौपाल, किसान मेलों और स्वास्थ्य शिविरों (मृदा, पशुओं और किसानों के लिए) संबंधी विभिन्न आयोजन किए।

     इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री अजय के खुराना ने कहा, “हमें बड़ौदा किसान पखवाड़ा के छठे संस्करण के सफल समापन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक होने के नाते, भारतीय कृषक समुदाय की बेहतर सेवा के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा विभिन्न पेशकशों और कृषि ऋण में विस्तार करने की प्रतिबद्धता के साथ, एक मजबूत कृषि अर्थव्यवस्था का पोषण करने के अपने मिशन में अटल व दृढ़संकल्प है।”

     बैंक ने पखवाड़े के दौरान, “घर-घर केसीसी अभियान” के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड ड्राइव जैसी विभिन्न पहलों को लेकर जागरूकता का प्रसार करने के लिए किसानों तक अपनी पहुँच बनाई। इसके साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपने कृषि उत्पादों, योजनाओं/पेशकशों और डिलीवरी चैनलों के बारे में जागरूकता का प्रसार किया। इस आयोजन ने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न आत्मनिर्भर भारत योजनाओं, जैसे कि कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ), पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ), प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), पीएम फोर्मेलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज स्कीम (पीएम-एफएमई) आदि को प्रोत्साहित करने में भी मदद की।

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा 30 सितंबर, 2023 तक कृषि क्षेत्र को दिया गया ऋण 1,30,694 करोड़ रुपये था, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13.7% की वृद्धि दिखाता है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा से कृषि ऋण पाने हेतु आवेदन करने के लिए, ग्राहक – https://bit.ly/AGRILoans पर जा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

व्यापारी व नागरिक कचरा फेकने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करें – प्रतिभा पाटिल

Aman Samachar

एआईसी -पिनेकल एंटरप्रेन्योरशिप फोरमने आर्थिक वर्ष24 में 25 नए स्टार्टअप्स का टारगेट

Aman Samachar

इस वर्ष 1.5 लाख गोविंदाओं को मिलेगा बीमा सुरक्षा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

राष्ट्रगान एवं राज्यगीत गायन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भिवंडी में सफल आयोजन

Aman Samachar

दोस्ती विहार सोसायटी में निजी अस्पताल के सहयोग से शुरू मुहीम में 730 लोगों ने लिया वैक्सीन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!