Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी एनवायरमेंट सस्टेनिबिलिटी ड्राइव को गति देना जारी रखा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एक प्रमुख सिंगल विंडो लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर, वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड का हमेशा से सस्टेनिबिलिटी में विश्वास रहा है। अपनी शुरुआत के बाद से ही, हमने एक नैतिक और जिम्मेदार संगठन होने की अपनी साख को बनाए रखा है। दूसरे सीएसआर वर्क के साथ ही, हमने हरित वृक्षारोपण,  ग्रामीणों की जिंदगी में सुधार लाने और ऊर्जा संरक्षण जैसी एनवायरमेंटल सस्टेनिबिलिटी पहलों को आगे बढ़ाया है। हम सूर्य की शक्ति(सौर ऊर्जा) का इस्तेमाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं और अपने फ्लीट में कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को शामिल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, हम हाल ही में अशोक लीलैंड द्वारा निर्मित पहले सीएनजी ट्रक के गर्वित मालिक (ओनर) बन गए। बेहद एफिशिएंट और पर्यावरण के अनुकूल होने की वजह से सीएनजी ट्रक हमें एनवायरमेंटली सस्टेनेबल जिम्मेदार कंपनी बनाते हैं।

            हम गहनता के साथ इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल सेगमेंट पर नज़र रख रहे हैं और हमारी सस्टेनेबल ऑटोमोबाइल सॉल्यूशंस की ओर बढ़ने की योजना है। हमारा मानना है कि सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स की क्षमता का बेहतर उपयोग करने में, सस्टेनेबल ऑटोमोबाइल सॉल्यूशंस की अहम भूमिका होगी जो कॉमर्शियल ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देंगे। इससे तेल पर निर्भरता कम होगी, फाइनेंशियल एफिशिएंसी में सुधार होगा और हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा।

          इस बारे में बताते हुए, वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री महेंद्र शाह ने कहा, “अशोक लीलैंड द्वारा निर्मित सीएनजी व्हीकल के पहले ओनर होने पर हमें गर्व है। हमारा उद्देश्य सस्टेनेबल लिविंग को सुविधाजनक, सस्टेनेबल बिजनेस को लाभप्रद और सस्टेनेबल चेंज को फैशनेबल बनाना है। मानव जाति की खातिर हरित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध होना हमारा उद्देश्य है। हम एक सस्टेनेबल-ओरिएंटेड कंपनी होने की उम्मीद करते हैं। हम यह देखना चाहते हैं कि भविष्य में अशोक लीलैंडग्रुप की ओर से सस्टेनेबल कमर्शियल ऑटोमोबाइल सेक्शन में और क्या आने वाला है, जिससे हमें प्रकृति और समाज के प्रति अधिक योगदान करने में मदद मिले। उन्होंने आगे कहा, “हमने स्वराज माजदा, टाटा मोटर्स और आयशर से भी सीएनजी ट्रकों को खरीदा है और अब हमारी फ्लीट में कम प्रदूषण पैदा करने वाले वाहनों की अच्छी-खासी संख्या है”।

संबंधित पोस्ट

डॉ जितेंद्र आव्हाड ने क्लस्टर विकास के खिलाफ बिगुल फूंका

Aman Samachar

स्वच्छ अपनाओ, बीमारी भगाओ’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ घर, स्वच्छ झोपड़पट्टी’ एवं जन जागरूकता

Aman Samachar

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar

भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल का स्वागत, अक्षय तृतीया को अवकाश घोषित करने की मांग 

Aman Samachar

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार ,16 लाख का गांजा जब्त

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा ठेके में 52 लाख रूपये के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!